Home Technology लॉकडाउन के चलते घरों में कैद लोगों का बेहतरीन एंटरटेनर बन रहा...

लॉकडाउन के चलते घरों में कैद लोगों का बेहतरीन एंटरटेनर बन रहा यह मोबाइल ऐप, गूगल पर कर रहा ट्रेंड

980
0

द एंगल।

जयपुर।

कोरोनावायरस महामारी की वजह से इस समय दुनिया का एक तिहाई हिस्सा लॉक डाउन है। इस खतरनाक महामारी की वजह से 7 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। महामारी को फैलने से रोकने के लिए सभी देशों की सरकारें अपने नागरिकों को घरों में रहने के लिए कह रही है। ऐसे में घरों में कैद लोग अपना ज्यादातर समय इंटरनेट पर बिता रहे हैं। ऐसे में Google Play Store पर Houeparty नाम का ऐप सबसे ज्यादा ट्रेंड में बना हुआ है। ये ऐप UK समेत कई देशों में लोकप्रिय हो रहा है। घरों पर रहने की वजह से लोग वीडियो कॉलिंग के जरिए एक-दूसरे से कनेक्ट हो रहे हैं। साथ ही, लोग मनोरंजन के लिए म्यूजिक, एंटरटेनमेंट और गेमिंग का सहारा ले रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपने ऑफिस का काम कर रहे हैं।

Houseparty ऐप में दिए जा रहे हैं वीडियो कॉलिंग के अलावा भी कई अमेजिंग फीचर्स

Houseparty ऐप का इस तरह से लोकप्रिय होने की वजह इसमें दिया गया फीचर है। ये Zoom ऐप की तरह ही वीडियो कॉलेबोरेशन ऐप तो है ही, लेकिन इसमें साधारण वीडियो कॉलिंग ऐप के मुकाबले कई और भी फीचर्स दिए गए हैं। इस ऐप के जरिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वीडियो कॉल तो कर ही सकते हैं, साथ ही, आप इस ऐप के जरिए कई तरह के गेम भी खेल सकते हैं। इस ऐप में आपको वीडियो कॉलिंग और गेमिंग के अलावा चैटिंग, ट्रिविया जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। जिसकी वजह से आपको अपने स्मार्टफोन में अलग-अलग चीजों के लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना पड़ता है।

अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार किया जा चुका डाउनलोड

ये ऐप आपके दोस्तों को आपके ऑनलाइन आते ही नोटिफाई करता है। आप इस ऐप के जरिए एक वर्चुअल हाउस पार्टी क्रिएट कर सकते हैं। इसमें वीडियो कॉल के दौरान आप और भी सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं। ये ऐप एक वर्चुअल स्पेस भी क्रिएट करता है, जिसमें आप वॉक करने के लिए भी जा सकते हैं। साथ ही साथ आप चिट चैट भी कर सकते हैं। ये ऐप Play Store पर 1.34.0 वर्जन में उपलब्ध है। इसे जुलाई 2019 में आखिरी अपडेट मिला है। इसे 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसकी रेटिंग 3.8 है और इसे आप 80 रुपये से लेकर 240 रुपए के बीच में खरीद सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here