Home Rajasthan नगर निकाय उपाध्यक्ष के लिए चुनाव आज

नगर निकाय उपाध्यक्ष के लिए चुनाव आज

400
0

दा एंगल।
जयपुर।
राजस्थान में नगर निकायों के पहले चरण के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को जोरदार पटखनी दी है। निकाय चुनाव के बाद सभापति और मेयर के लिए हुए चुनाव में भी कांग्रेस का प्रदर्शन जोरदार रहा और 46 नगर निकायों के सभापति के लिए चुनाव में 36 पर विजय प्राप्त किए। तीन पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इन निकाय चुनाव में जहां कांग्रेस को बहुत फायदा हुआ वहीं भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

उपाध्यक्षों के लिए होगा मतदान

राजस्थान निकाय चुनाव 2019 के पहले चरण में 49 निकायों के लिए उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन आज होगी। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक सुबह 10 बजे शुरू हो गई है और 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। सुबह 11.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2.30 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा और इसके तुरंत बाद मतगणना करते हुए नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।

निकाय अध्यक्ष के लिए कल हुए थे चुनाव

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की 3 नगर निगम, 18 नगर परिषद सहित 28 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पदों के लिए मंगलवार को चुनाव करवाया गया था। इसमें निर्वाचित सदस्यों ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनकर निकाय अध्यक्ष बनाया। उपाध्यक्ष पदों का चुनाव आज स्थानीय नगर निकाय कार्यालयों में किया जाएगा।

निकाय चुनाव में कांग्रेस ने दी भाजपा को पटखनी

राजस्थान के 49 निकायों में से 46 पर अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। इन 46 निकायों में से 36 निकायों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं। जबकि 12 निकायों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं एक निकाय पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार छबड़ा, कानोड़ और नसीराबाद में चुनाव लॉटरी से हुआ। यहां छबड़ा में भाजपा, कानोड़ और नसीराबाद में कांग्रेस विजय रही। इससे पहले निर्विरोध निवार्चन वाले तीनों निकायों पर कांग्रेस का कब्जा हो चुका था। निंबाहेड़ा, मकराना में निर्विरोध कांग्रेस प्रत्याशी जीते थे। रूपवास में भाजपा समर्थित निर्दलीय ने निर्वरोध निर्वाचन के तत्काल बाद कांग्रेस का दामन थामा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here