Home Agriculture किसानों का राष्ट्रव्यापी चक्का जाम, विपक्षी पार्टियों का मिल रहा है समर्थन,...

किसानों का राष्ट्रव्यापी चक्का जाम, विपक्षी पार्टियों का मिल रहा है समर्थन, यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली में नहीं होगा प्रदर्शन

407
0

द एंगल
नई दिल्ली।
कृषि कानूनों के विरोध में लगातार पिछले दो महीनों से ज्यादा समय से किसान आंदोलन कर रहे है। इसके तहत आज अपना विरोध जताने के लिए देशभर में किसान चक्का जाम कर रहे है। किसानों का राष्ट्रव्यापी चक्का जाम आज दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक रहेगा। वहीं इस जाम से यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर बचे हुए है।

यूपी और उत्तराखंड में गन्ना कटाई के चलते किसान चक्का जाम नहीं करेंगे। वहीं गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के कारण जाम नहीं लगेगा। किसान नेता राकेश टिकैत ने शांतिपूर्ण चक्का जाम का ऐलान किया है।

चक्का जाम के दौरान आवश्यक सेवाओं को नहीं रोका जाएगा

प्रदर्शनकारी किसान राष्ट्रीय और राज्य के हाइवे को जाम करेंगे। इस दौरान आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को नहीं रोका जाएगा। वहीं किसानों के चक्का जाम को विपक्षी दलों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। किसानों के चक्का जाम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। किसी भी तरह की कोई हिंसा नहीं हो इसके लिए पुलिस की ओर से कडी निगरानी रखी जा रही है।

किसान सरकार को दिखाना चाहते है अपनी ताकत

इस जाम से किसान सरकार को अपनी ताकत दिखाना चाहते है। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर आरोप लगाया है की सरकार किसानों के आंदोलन को फेल करना चाहती है। उन्होने कहा की जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं ले लेती तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here