Home Education अगले 10 महीने में 20 हजार पदों पर करेगी गहलोत सरकार, भर्ती...

अगले 10 महीने में 20 हजार पदों पर करेगी गहलोत सरकार, भर्ती कैलेंडर जारी

503
0

The Angle

जयपुर।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगले 10 महीने में करीब 20 हजार पदों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत फरवरी से दिसंबर 2022 तक राजस्थान में 11 प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी। इसमें प्रदेशभर के 50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। 4 परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया गया है, जबकि 7 की प्रस्तावित तारीख बताई गई है।

RSMSSB 10 महीने में करवाएगा 11 परीक्षाओं का आयोजन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के भर्ती कैलेंडर के अनुसार अगले 10 महीने में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 11 परीक्षाओं का आयोजन करवाएगा। इनमें सहायक जनसंपर्क अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, ग्राम विकास अधिकारी, कंप्यूटर अनुदेशक, प्रयोगशाला सहायक, कनिष्ठ अभियंता, कृषि अभियांत्रिकी पशुधन सहायक, तहसील राजस्व लेखाकार और कनिष्ठ लेखाकार, वनपाल, वनरक्षक, सुपरवाइजर महिला अधिकारिता, कनिष्ठ सहायक लिपिक ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। इन परीक्षाओं में 50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे।

वनपाल और वन रक्षक के पदों में होगी बढ़ोतरी, अक्टूबर में हो सकती है परीक्षा

RSMSSB की ओर से प्रदेश में पहली बार कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। फरवरी तक भर्ती विज्ञप्ति जारी कर मई और जून में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही वनपाल और वनपाल रक्षक के पदों की संख्या में बढ़ोतरी कर अक्टूबर में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

आरएएस की तर्ज पर आयोजित होगी वीडीओ भर्ती परीक्षा

कर्मचारी चयन बोर्ड ने 3 हजार 896 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती निकाली है, जिसमें टीएसपी (ट्राइबल सब एरिया) के 674 पद और नॉन टीएसपी के 3 हजार 222 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती आरएएस की तर्ज पर होगी। प्री के अंक मेरिट में शामिल नहीं होंगे। 15 गुणा अधिक अभ्यर्थियों को मेन्स के लिए पात्र घोषित किया जाएगा।

लंबे समय से प्रदेश के बेरोजगार कर रहे थे भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग

बता दें प्रदेश के लाखों बेरोजगारों की ओर से भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पिछले दिनों राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा से मुलाकात कर इस मांग को रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here