The Angle
खेल।
28 जुलाई से काॅमनवेल्थ गेम्स शुरू होने जा रहे है। भारत की ओर से पहले भाला फेंक के लिए गोल्डन बाॅय नीरज चोपड़ा के जाने का कार्यक्रम था लेकिन ताजा खबर के अनुसार अब नीरज चोपड़ा काॅमनवेल्थ गेम्स नहीं खेल पाएंगे। बताया जा रहा है की गोल्डन बाॅय चोपड़ा के चोट लगने के कारण डाॅक्टर ने उन्हें 20 दिन आराम की सलाह दी है। ऐसे में भारत की उम्मीद को झटका लगा है। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने इसकी पुष्टि की है। राजीव मेहता ने बताया- मुझे आज सुबह भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा सूचित किया गया कि नीरज 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। उन्हें ग्रोइन इंजरी है और स्कैन के बाद उन्हें एक महीने के लिए आराम करने के लिए कहा गया है। नतीजतन, वह राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे।
वर्ल्ड एथलीट चैम्पियनशिप में नीरज ने भारत को दिलाया था रजत
इससे पहले वर्ल्ड एथलीट चैम्पियनशिप में नीरज ने भारत कई सालों के बाद भारत को पहली बार सिल्वर मेडल जिताया था। इसी दौरान उनके पैर में खिंचाव आ गया था। गोल्डन बाॅय ने फाइनल में 6 थ्रो में से 3 थ्रो पैर की दर्द की वजह से फाउल किया था। उनका पहला और आखिरी दो थ्रो फाउल हुए थे। नीरज ने खुद कहा था कि चैथे थ्रो में उन्हें ग्रोइन में ज्यादा दर्द हुआ। उसकी वजह से अंतिम दो थ्रो में वह पूरा जोर नहीं लगा पाए।