Home Rajasthan गोविन्द सिंह डोटासरा बने पीसीसी के नए अध्यक्ष, मुख्यमंत्री गहलोत ने कराया...

गोविन्द सिंह डोटासरा बने पीसीसी के नए अध्यक्ष, मुख्यमंत्री गहलोत ने कराया पदभार ग्रहण

598
0


दा एंगल।
जयपुर।
गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस के 29वें प्रदेषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। आज राजधानी जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गोविन्द सिंह डोटासरा के पीसीसी चीफ बनने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल राव, विवेक बंसल सहित बड़ी संख्या में मंत्रिमण्डल के सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि देश में जिस तरह कई राज्यों में सरकारें हटाई गई उसी तरह का प्रयास राजस्थान में भी किया जा रहा है लेकिन यहां जनता एवं अशोक गहलोत के नेतृत्व ने संघर्ष को और मजबूत बना दिया है। वहीं, कांग्रेस विधायकों के साथ निर्दलीय विधायकों को विशेष रूप से बस के माध्यम से होटल फेयरमोंट से पीसीसी कार्यालय लाया गया।

सचिन पायलट के बर्खास्त के बाद डोटासरा नए अध्यक्ष

गौरतलब है सचिन पायलट को बर्खास्त किए जाने के बाद डोटासरा को नया अध्यक्ष बनाया गया था। इस दौरान ऐसा पहली बार हुआ कि जब नए अध्यक्ष खुद ही पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले कांग्रेस में पूर्व अध्यक्ष की नए अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराकर जिम्मेदारियां सौंपता था। गौरतलब है कि सीकर की लक्ष्मणगढ़ सीट से विधायक चुने गए गोविंद सिंह डोटासरा का राजनीति में लंबा अनुभव है। उन्होंने सत्ता और संगठन दोनों में काम किया है। वे सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। एक अक्टूबर 1964 को जन्मे डोटासरा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बीकॉम और एलएलबी की पढ़ाई की है। डोटासरा ने छात्र राजनीति के बाद युवा कांग्रेस में सक्रिय होकर कार्य किया है।

राजनीति का है लंबा अनुभव

नवनियुक्त पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा युवक कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे। 2005 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर सीकर के लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में गोविंद सिंह विजय हुए और लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के प्रधान भी चुने गए। डोटासरा इसके बाद सियासत में आगे बढ़ते गए। डोटासरा लगातार सात साल तक सीकर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here