Home Politics प्रदेश में गुर्जर आंदोलन खत्म, अब सुचारू रूप से चलेगा यातायात

प्रदेश में गुर्जर आंदोलन खत्म, अब सुचारू रूप से चलेगा यातायात

368
0

प्रदेश में आज से सुचारू रूप से चलेगा यातायात। गुर्जर आंदोलन अब प्रदेश में खत्म हो चुका है। बुधवार को संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री के बीच रात तक वार्ता का दौर चला। जिसमें अंतत गुर्जरों ने आंदोलन खत्म करने की बात कही है। राज्य सरकार और गुर्जर संघर्ष समिति के बीच 6 बिन्दुओं पर सहमति बनी है। इसके बाद मंत्रिमंडलीय उपसमिति और संघर्ष समिति ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। प्रक्रियाधीन भर्तियों और बैकलाॅक को लेकर अभी कुछ और बैठकें होनी हैं।
म्ंत्रिमंडलीय उपसमिति की अध्यक्षता बिजली-पानी मंत्री बी डी कल्ला ने की। वहीं इस समिति में तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग, राज्य मंत्री टीकाराम जूली मौजूद थे। मुख्य सचिव निरंजन आर्य द्वारा ये बैठक ली गई जिसमें डीजीपी एमएल लाठर सहित वित विभाग, कार्मिक विभाग के कई आला अधिकारी मौजूद थे।

11 दिनों से चल रहा था गुर्जर आंदोलन

सीएम हाउस पर कर्नल किरोडी सिंह बैंसला और विजय बैंसला ने मीडिया के सामने सरकार पर विश्वास जताया है। विजय बैंसला ने बताया की पिछले दिनों राज्य सरकार और गुर्जरों के दूसरे गुट के प्रमुख हिम्मत सिंह के बीच जो समझौता हुआ था, वह अब मान्य नहीं है। आज से गुर्जर पटरियां छोड देंगे। वहीं रेल मार्ग को सुचारू रूप से चलाया जाएगा। जिन क्षेत्रों में इंटरनेट की असुविधा हो रही थी वह भी आज से शुरू कीे जाएगी। आपको बता दे की पिछले 11 दिनों से गुर्जरों का यह आंदोलन चल रहा था। जिसमें कई रेलवे ट्रैक और सडक मार्ग को जाम किया हुआ था। इस बैठक के दौरान कर्नल किरोडी सिंह बैसला की तबीयत ठीक नही थी। डाॅक्टर्स ने बताया की उन्हें सांस लेने में तकलीफ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here