Home National कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कल से होगा शुरू, अल्का...

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कल से होगा शुरू, अल्का लांबा पीसीसी कार्यालय में मीडिया से हुईं रूबरू

45
0
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर मीडिया को संबोधित करतीं पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा

The Angle

जयपुर।

कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब देशभर में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान के जरिए पार्टी की कोशिश खुद को राजनीतिक रूप से देश की जनता के सामने मजबूत विकल्प के तौर पर पेश करने की होकी। इसे लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा पीसीसी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब हुईं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिए पार्टी देश के 6 लाख गांव, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों और 10 लाख मतदान बूथों में ब्लॉक अध्यक्षों और अन्य नेताओं की मदद से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट लेकर जनता के बीच पहुंचेगी।

कांग्रेस ने भ्रष्ट जुमला पार्टी नाम से तैयार की केंद्र और भाजपा के खिलाफ चार्जशीट

बीजेपी यानि ‘भ्रष्ट जुमला पार्टी’ नाम से तैयार की गई चार्जशीट को कांग्रेस जनता के बीच लेकर पहुंचेगी, जिसमें ‘सूट बूट की लूट’ के तहत देश के 10 प्रतिशत अमीरों के पास देश की 64 प्रतिशत और 50 प्रतिशत आबादी के पास 6 प्रतिशत संपत्ति होना, किसानों की कर्ज माफी नहीं होकर अरबपतियों को 72 हजार करोड़ की कर्ज माफी, खास मित्रों को 30 प्रतिशत बंदरगाह, एयरपोर्ट, बिजली उत्पादन और कोयले की खदान देना समेत कई बिंदु शामिल हैं।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कांग्रेस खोलेगी भाजपा के भाई-भतीजावाद की पोल

इसके अलावा पीएम मोदी की छवि चमकाने के लिए देश के टैक्स पेयर्स का 10 हजार करोड़ रुपया प्रचार में खर्चा करना, 90 प्रतिशत गुप्त इलेक्टोरल बॉन्ड से भाजपा की सरकारी हफ्ता वसूली, बीजेपी भाई-भतीजा जनता पार्टी बनी, जिसमें राजनीतिक घरानों के 20 मंत्री, 14 एमपी और 31 एमएलए शामिल हैं। इसके साथ ही रोजगार, भुखमरी समेत कई बिंदु इस चार्जशीट में रखे गए हैं। कांग्रेस इस चार्जशीट के जरिए केंद्र सरकार को चीन के मामले में भी घेरते दिखाई देगी, जिसमें उन्होंने साफ लिखा है कि भारत की 2 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर चीन का कब्जा है। वहीं हंगर इंडेक्स में भारत की स्थिति पाकिस्तान से भी बदतर है।

निजी तौर पर दिया बयान पार्टी का स्टेटमेंट नहीं हो सकता- अल्का लांबा

वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर चल रहे विवाद के बीच पूर्व रक्षा मंत्री के बेटे अनिल एंटनी के पार्टी से इस्तीफा देने पर कांग्रेस का पक्ष रखा। उन्होंने अनिल एंटनी की राय को व्यक्तिगत राय बताया और कहा कि आज प्रेस वार्ता के बाद निजी तौर पर अल्का लांबा कुछ भी बोलें, वो पार्टी का स्टेटमेंट नहीं हो सकता है। लांबा ने इसके साथ ही कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर जो फिल्म बनी उसका पूरा राजनीतिकरण हुआ और आज देश डॉक्यूमेंट्री या ऐसी फिल्मों का मोहताज नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए उन्होंने जमीनी हकीकत देखी है।

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बैन पर उठाए सवाल, सरकार को बताया तानाशाह

वहीं बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को भारत में बैन करने के सवाल पर अल्का लांबा ने उलटे केंद्र से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि आखिर इसे रोका क्यों गया ? लोकतंत्र है, आजादी है तो लोगों को देख कर फैसला लेने की इजाजत दी जानी चाहिए। फिर उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा की और केन्द्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। लांबा ने कहा कि केंद्र सरकार डरी हुई है। सरकार बेनकाब हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा ने सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर किया है, लेकिन जवाब देने की बजाए यह भाजपा, संघ और मोदी सरकार तानाशाही से लोगों की जुबान बंद कर देना चाहती है। डॉक्यूमेंट्री पर बैन लोकतंत्र की हत्या है।

Previous articleवसुंधरा की एंट्री से राजस्थान में मची खलबली,विरोधियों को राजे ने दिखा दिया अपना दम !
Next articleजयपुर में शुरू हो गया गणतंत्र दिवस का सेलिब्रेशन, पूर्व संध्या पर पुलिस बैंड ने बिखेरीं मधुर स्वर लहरियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here