बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत और उनकी बहन को मुबंई हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। 8 जनवरी तक दोनों को गिरफ्तारी से छूट मिल गई है। वही अब दोनों बहनों को आठ जनवरी को पुलिस के सामने उपस्थित होना है। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस को यह हिदायत दी की वह 8 जनवरी तक दोनो को गिरफ्तार नहीं करे। मुंबई हाईकोर्ट ने आज याचिका पर सुनवाई की। अभिनेत्री पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी। उनपर यह आरोप है कि वे अपने पोस्ट के जरिये दो समुदाय के बीच नफरत पैदा कर रही है। वही उन्होनें ने इस एफआईआर को रद्द करने की अपील करते हुए याचिका दाखिल की थी।
सोशल मीडिया पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है कंगना पर
कंगना रानौत को मुंबई पुलिस अब तक तीन बार समन भेज चुकी है। और हर बार दोनो बहने कोई न कोई बहाना कर पुलिस के सामने पेश नहीं होती थी। फिलहाल कोर्ट ने दोनो बहनों को बडी राहत दी है। सुषांत सिंह की मौत के बाद से ही वह लगातार सोशल मीडिया पर बनी हुई है। उन्होनें सोशल मीडिया के जरिए कई मुद्दों को उजागर भी किया है। वहीं कई लोगों का कहना है की उन्होनें ने अपने पोस्ट के जरिए लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ दी गई FIR में उन पर फूट डालने के आरोप लगे थे जिसके बाद अब कोर्ट इस मामले पर सुनवाई कर रही है। आईपीसी की धारा 295(a) 153 (a) और 124(a) के तहत ये FIR दर्ज की गई है और FIR MECR नंबर 3/20 है।