Home Religion सदी का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 को, जानिए क्या फल देगा

सदी का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 को, जानिए क्या फल देगा

424
0

दा एंगल।
जयपुर।
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को होगा। यह सूर्य ग्रहण पिछले सूर्य ग्रहणों से कुछ भिन्न है। ग्रहण के समय 6 ग्रह सूर्य, चन्द्रमा, गुरु, शनि और बुध की युति धनु राशि में केतु के साथ होगी। 5 फरवरी 1962 के पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय मकर राशि में सभी 7 ग्रह केतु के साथ उपस्थिति थे। इस ग्रहण के प्रभाव से उस वर्ष क्यूबा-मिसाइल संकट के चलते अमेरिका और रूस के बीच मेें युद्ध सी स्थिति बन गई थी। तो वहीं भारत और चीन के मध्य युद्ध हुआ था।

58 साल बाद बना संयोग

अब 58 साल बाद यह ही स्थिति दुबारा बन रही है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है जो कि ग्रहण के समय सूर्य और चन्द्रमा को ग्रसित करते हैं। भारतीय मानक समय अनुसार 26 दिसंबर के ग्रहण का सूतक सुबह 8 बजकर 17 मिनट से आरंभ हो जाएगा।

जिसका परमग्रास 9 बजकर 31 मिनट पर होगा और इसका अंत 10 बजकर 57 मिनट पर होगा। इस तरह इस ग्रहण की कुल अवधि 2 घंटे 40 मिनट और 60 सैकंड की होगी। यह ग्रहण खाड़ी देशों अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, चीन और पूर्वी एशिया के बड़े हिस्से में दिखाई देगा।

सदी का आखिरी सूर्यग्रहण

यह ग्रहण सदी का आखिरी ग्रहण होगा। इससे पहले 2 जुलाई को ग्रहण लगा था। सूतकाल 12 घंटे पहले लग जाएगा। हिंदू धर्म के अनुसार सूतककाल में किसी भी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते। मंदिरों के पट भी सूतकाल के लगते ही बंद कर दिए जाते है। इस दौरान बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अपना ज्यादा ध्यान रखना होता है। 26 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण 25 दिसंबर को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर शुरू हो जाएगा जो दूसरे दिन सुबह ग्रहण समाप्ति के साथ सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

पौष के महीने में पड़ने वाले इस इस ग्रहण से एक दिन पहले मंगल राशि परिवर्तन करके जल-तत्व की वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। ऐसे में की ग्रहण के 3 से 15 दिनों के भीतर प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, सुनामी और खूब बर्फबारी होने की आशंका है। ग्रहण के समय धनु राशि में बुध की युति सूर्य और चन्द्रमा से हो रही है जिस कारण इसके अशुभ फल तुरंत दिखाई देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here