Home Religion साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू, कई देशों में दिखा अद्भुत नजारा

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू, कई देशों में दिखा अद्भुत नजारा

402
0

दा एंगल।
नई दिल्ली।
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है। देश के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखना शुरू हो चुका है। यह सूर्य ग्रहण पूर्ण ग्रहण नहीं है क्योंकि चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पाएगी। यह ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में होगा। सूर्य के साथ केतु, बृहस्पति और चंद्रमा ग्रह होने से ज्योतिष में इस कल्याणकारी योग का विशेष लाभ मिलेगा।

वैज्ञानिकों ने दिया रिंग आफ फायर का नाम

भारत में सुबह 8 बजकर 4 मिनट से ग्रहण लग गया है। साल के इस आखिरी ग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले इस साल 6 जनवरी और 2 जुलाई को आंशिक ग्रहण लगा था। साल के आखिरी इस ग्रहण होने से तीर्थ स्थलों पर लोगों की भीड़ देखी गई। इस ग्रहण का धार्मिक महत्व भी बहुत है। इस ग्रहण के दौरान धनु राशि में एक साथ 6 ग्रह स्थित रहे। इस दिन पौष मास की अमावस्या तिथि रहेगी।

559 साल बाद बनेगा योग

ग्रहण के बाद पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है। इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण 21, जून 2020 को होगा, ये भारत में दिखाई देगा। 26 दिसंबर के सूर्य ग्रहण के बाद एक राशि में 6 ग्रहों के साथ सूर्य ग्रहण का योग 559 साल बाद सन् 2578 में बनेगा।
गौरतलब है कि इस ग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले सूतक लग गया।

सूतक के लगने के बाद सभी मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। मंदिरों के पट ग्रहण के खत्म होने के बाद ही खुलेंगे। सूर्य ग्रहण के चलते बाजारों में बहुत सी दुकानें सुबह नहीं खुली। मंदिरों के पट ग्रहण के समाप्त होने के बाद नहा धोकर मंदिर की सफाई करके करने के बाद खुलेंगे।
सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए क्योंकि इसे नंगी आंखों की रोषनी पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। भारत में इससे पहले कुंडलाकार सूर्यग्रहण 15 जनवरी 2010 को देखा गया था और अगला 21 जून 2020 को दिखाई देगा। खास बात है कि अगले 100 साल में भारतीयों को महज छह सूर्यग्रहण ही देखने को मिलेंगे। भारत में वर्ष 2020, 2031, 2034, 2064, 2085 तथा 2114 में सूर्यग्रहण दिखाई देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here