Home National स्वामी विवेकानंद को 118वीं पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, राजस्थान से...

स्वामी विवेकानंद को 118वीं पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, राजस्थान से भी रहा खास लगाव

857
0

दा एंगल।
नई दिल्ली।
स्वामी विवेकानंद की आज देश 118वीं पुण्यतिथि मना जा रहा है। अपने ओजस्वी भाषण और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। स्वामी का वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदान्त दर्शन अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में स्वामी विवेकानन्द की वक्तता के कारण ही पहुँचा।

कोलकाता में जन्मे थे स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता में हुआ था। उनके जन्मदिन को देशभर में युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की भी स्थापना की थी। उनके विचार आज भी लोगों के बीच में प्रासंगिक बने हुए हैं। उन्होंने अपने विचार से लोगों में निराशा दूर कर आषा का संचार करने की कोशिश की है। अमरीका के शिकागो की धर्म संसद में साल 1893 में दिए गए उनके भाषण ने पूरी दुनिया के सामने भारत को एक मजबूत छवि के साथ पेश किया।

शिकागो में धर्म संसद में दिया था ओजस्वी भाषण

शिकागो मे आयोजित धर्म संसद में जब वो वहां पहुंचे तो आयोजकों ने उनके नाम के आगे शून्य लिख दिया था। जानकारी के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कुछ लोग उन्हें परेशान करना चाहते थे। विवेकानंद जब भाषण देने के लिए खड़े हुए तब उनके सामने दो पेड़ों के बीच में एक सफेद कपड़ा बंधा हुआ पाया जिसके बीच में एक ब्लैक डॉट था। स्वामी विवेकानंद पूरी बात को अच्छे से भांप चुके थे। इसलिए उन्होंने यहां पर अपने भाषण की शुरूआत शून्य से ही की।

स्वामी विवेकानंद का 4 जुलाई 1902 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ में ध्यान-मुद्रा में निधन हो गया था, तब उनकी उम्र 39 वर्ष थी। विवेकानंद का राजस्थान के कई जिलों से आत्मीय लगाव रहा। इसी के चलते वे कई बार मरूधरा में आए। विवेकानंद झुंझुनूं जिले के खेतड़ी के अतिरिक्त वे अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, माउन्ट आबू और जोधपुर भी आए थे। स्वामी ने अपने पत्रों में बार-बार राजस्थान की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री अशोेक गहलोत ने उनकी पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here