Home National देश में फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन, लेकिन….

देश में फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन, लेकिन….

618
0

द एंगल।

नई दिल्ली।

लॉकडाउन 2.0 खत्म होने से 2 दिन पहले एक बार Lockdown की अवधि को बढ़ा दिया गया है। इस बार यह अवधि 2 हफ्ते के लिए बढ़ाई गई है। लेकिन इस दौरान कुछ क्षेत्रों को छूट भी दी जाएगी। इसके लिए पूरे देश को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोनों में बांटा जा रहा है। ग्रीन जोन में सभी बड़ी आर्थिक गतिविधियों की छूट दे दी गई है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी
गृह मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी

Lockdown के दौरान ग्रीन जोन में बसों के संचालन को दी मंजूरी

इस Lockdown अवधि के दौरान बसों के संचालन को अनुमति दी गई है लेकिन बसों की क्षमता 50% से ज्यादा सवारियां बसों में नहीं बैठाई जा सकेंगी। डिपो में भी 50% से ज्यादा कर्मचारी काम नहीं करेंगे। ऑरेंज जोन में बसों के परिचालन की छूट नहीं होगी, लेकिन कैब की अनुमति होगी। कैब में ड्राइवर के साथ एक ही पैसेंजर यात्रा कर सकेगा। ऑरेंज जोन में इंडस्ट्रियल एक्टिविटीज भी शुरू होंगी और कॉम्प्लेक्स भी खुलेंगे। रेड जोन में नाई की दुकानें, सैलून आदि बंद रहेंगे। विस्तृत जानकारी गृह मंत्रालय की तरफ से दी जाएगी।

देश में कोरोना महामारी से बचे हुए हैं 40 प्रतिशत जिले

बता दें देश में कुल 739 जिले हैं, जिनमें से 307 कोरोना महामारी से बचे हुए हैं। यानी 40 प्रतिशत से भी ज्यादा। ये 307 जिले ग्रीन जोन्स हैं। 3 मई के बाद इन जिलों में फैक्ट्रियों, दुकानों, छोटे-मोटे उद्योगों समेत ट्रांसपोर्ट और अन्य सेवाओं को भी शर्तों के साथ पूरी तरह खोलने की अनुमति दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here