The Angle
नई दिल्ली।
पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और लक्षद्वीप जैसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आज अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। देश के कई गणमान्य लोगों इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।
अलग-अलग कारणों स हुआ राज्यों का पुनर्गठन
आज 1 नवंबर को कई राज्य स्थापना दिवस मनाते हैं, जो अलग समय पर, अलग अलग परिस्थिति में बनाए गए थे। जिसमें हर राज्य का अपना एक इतिहास है। अगर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल जैसे राज्यों की बात करें तो इन सभी राज्यों का ”राज्य पुनर्गठन अधिनियम” के तहत 1 नवंबर 1956 को गठन किया गया। वहीं अगर पंजाब, हरियाणा की बात करें तो इन दोनों राज्यों को ”पंजाब पुनर्गठन अधिनियम” के तहत हरियाणा राज्य को पूर्व पंजाब राज्य से अलग कर भाषाई आधार पर 2 अलग राज्यों का गठन किया गया था।
कू एप पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दीं शुभकामनाएं
वहीं छत्तीसगढ़ राज्य की बात करें तो ”मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000” के तहत मध्य प्रदेश राज्य के 16 ज़िलों को अलग कर इस राज्य का गठन किया गया। वही अगर केंद्र शाषित प्रदेशों की बात करे तो इनका गठन अलग-अलग समय पर किया गया था। इसी के साथ लोकसभा अध्यक्ष और राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला ने भी कू ऐप के माध्यम से शुभकामनाएं दी। कू एप पर बिड़ला ने कहा – पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। मैं इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के उज्जवल भविष्य तथा यहां के निवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।