Home Rajasthan प्रदेश में आज कहीं गरज के साथ तो कई चल सकती है...

प्रदेश में आज कहीं गरज के साथ तो कई चल सकती है आंधियां

492
0

दा एंगल।
जयपुर।
राजस्थान में आज मौसम कई रंग दिखा सकता है। प्रदेश में कहीं मौसम शुष्क रहेगा तो कई पर गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है तो कई पर धूल भरी आंधियां भी चल सकती है। प्रदेश में अभी तक मानसून की अच्छी बारिष नहीं हुई है। प्रदेश में मानसून एक्टिविटी बढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी का दौर जारी है। जुलाई के महीने में भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में आज मौसम के कई रंग देखने को मिल सकते हैं।

प्रदेश के कई जिलों मेघ गर्जन के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश के 18 जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेष में अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, धोलपुर, झालावाड़, जयपुर, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक और उदयपुर में कहीं- कहीं पर मेघ गर्जन होने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा कि स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती है।

धूल भरी आंधी-लू की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी राजस्थान के पांच जिलों में धूल भरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बीकानेर, जेसलमेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर और नागौर में कहीं- कहीं पर 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधियां चल सकती है।
मानसून के सक्रिय होने के कारण पूर्वी राजस्थान की तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कोटा बारा और झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मानसून सीजन में प्रदेश में गर्मी का दौर भी बदस्तूर जारी है। प्रदेश में अधिकांश दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। जयपुर में शुक्रवार को साल 2014 के बाद जुलाई के महीने में सबसे गर्म दिन रहा। इसी तरह जैसलमेर में शुक्रवार का दिन साल 2012 के बाद सबसे गर्म दिन रहा तो बाड़मेर में भी साल 2014 के बाद सबसे गर्म दिन रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here