Home Politics जयपुर ग्रेटर और जयपुर हैरिटेज नगर निगम की मेयरों ने संभाला पदभार

जयपुर ग्रेटर और जयपुर हैरिटेज नगर निगम की मेयरों ने संभाला पदभार

630
0

जयपुर ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम की मेयर ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर ने पदभार संभालने से पहले पूजा अर्चना की। इस दौरान भाजपा के कई बडे नेता मौजूद रहे। इसके सौम्या गुर्जर सहित वहां मौजूद कई लोगों ने जयपुर के आराध्य देव गोविंददेवजी के जयकारे लगाए। इसके साथ ही सौम्या जयपुर ग्रेटर की आधिकारिक रूप से प्रथम नागरिक बन गईं। इस दौरान सौम्या गुर्जर कोरोना को लेकर भी सावधानी बरतती नजर आईं। उन्होंने खुद तो पूरे समय मास्क पहना ही, साथ ही पूजा अर्चना करवा रहे पंडित को भी मास्क पहनने को कहा। सौम्या गुर्जर आज ग्रेटर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। जिसमे सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र का प्रजेंटेशन देने के निर्देश दिए गए हैं।

मेयर मुनेश गुर्जर ने शहर को साफ रखने की अपील की

जयपुर हैरिटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर

वहीं जयपुर हैरिटेज नगर निगम में मेयर की कुर्सी संभालने के बाद मुनेश गुर्जर क्षेत्र के दौरे पर निकलीं। इस दौरान उन्हें सड़क पर दोने पत्तल पड़े दिखने पर मुनेश ने खुद उन्हें उठाकर कचरापात्र में डाला। उन्होंने लोगों को समझाया कि शहर को साफ-स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हमारी अपनी ही है। मुनेश ने क्षेत्र में सफाई की बिगड़ी हुई व्यवस्था को भी फिर से सुधारने कोे लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए हमेशा मास्क पहनने और समय-समय पर हाथ धोते रहने का भी संदेश दिया।

ग्रेटर में भाजपा और हैरिटेज में बना था कांग्रेस का निगम बोर्ड

बता दें पिछले दिनों हुए नगर निगम चुनावों में भाजपा ने जयपुर ग्रेटर और कांग्रेस ने जयपुर हैरिटेज में जीत हासिल की थी। जयपुर ग्रेटर में जहां भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला था, तो वहीं जयपुर हैरिटेज में कांग्रेस ने निर्दलीय पार्षदों के सहयोग से निगम बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की थी। उल्लेखनीय है कि परिसीमन के बाद अब जयपुर में दो नगर निमग बनाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here