दा एंगल
पटना
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से एनडीए में खुशी की लहर है। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नह आज बिहार के 7वें मुख्यमंत्री बनने वाले है। वहीं आज नया मंत्रिमण्डल भी शपथ ले सकता है। हालांकि नए मंत्रिमण्डल के सदस्यों के नाम अभी सामने नहीं आए है। रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से नीतिश को सीएम बनाने का ऐलान हुआ था। इस बैठक में एनडीए में शामिल सभी 4 दल उपस्थित हुए।
बिहार जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह
इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी शामिल हुए। आज करीब 4.30 बजे बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में आज गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।
वही भारतीय जनता पार्टी के नेता नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के स्पीकर हो सकते है। नंद किशोर पटना साहिब विधानसभा सीट से चुनाव लडा था। इससे पहले भी वह नीतिश सरकार के मंत्री रह चुके हैै।
साल 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे नीतिश कुमार
आपको बता दे की नीतिश कुमार साल 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। जिसके बाद से यह सिलसिला जारी है। इस बार चुनाव में एनडीए गठबंधन को 125 सीटों के साथ बहुमत मिला है।
नीतीश मंत्रिमंडल में बीजेपी के संभावित नाम- तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, नीतीश मिश्रा, नंदकिशोर यादव, कृष्ण कुमार, विजय सिन्हा, राणा रणधीर सिंह, प्रमोद कुमार, रामनारायण मंडल, नितिन नवीन, सम्राट चैधरी, संजीव चैरसिया.नीतीश मंत्रिमंडल में जेडीयू के संभावित नाम- विजय चैधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, नरेंद्र नारायण यादव, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, संजय झा, अशोक चैधरी. इसके अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से संतोष मांझी और विकासशील इन्सान पार्टी से मुकेश सहनी भी आज नीतीश मंत्रिमंडल में शपथ ले सकते हैं.