Home Education साल 2020 के लिए भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों का हुआ...

साल 2020 के लिए भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान

580
0

द एंगल।

स्टॉकहोम।

भौतिकी के क्षेत्र में साल 2020 (Nobel Prize for Physics 2020) के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम का ऐलान हो चुका है। इस साल के लिए रोजर पेनरोज, रेनहार्ड गेंज़ल और एंड्रिया गेज़ को संयुक्त रूप से यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाएगा। बता दें फिजिक्स के नोबेल से अब तक सबसे छोटे पार्टिकल्स से लेकर अंतरिक्ष के रहस्यों की तक की खोज के लिए वैज्ञानिकों को नवाजा जा चुका है।

नोबेल पुरस्कार में मिलती है 11 लाख डॉलर से अधिक की पुरस्कार राशि और गोल्ड मेडल

रॉजर पेनरोज ने यह बताया था कि ब्लैक होल फॉर्मेशन से जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी को प्रिडिक्ट किया जा सकता है। वहीं रेनहार्ड और एंड्रिया ने हमारे सौरमंडल के केंद्र में मौजूद विशाल द्रव्यमान (supermassive) के कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज की थी। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के सेक्रटरी जनरल होरान हैनसन ने पुरस्कार का ऐलान किया। इस पुरस्कार में गोल्ड मेडल के साथ 11 लाख डॉलर से ज्यादा का कैश प्राइज मिलता है। स्वीडिश इन्वेन्टर अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर हर साल यह पुरस्कार दिया जाता है।

मेडिसिन का नोबेल पाने वाले दो वैज्ञानिक अमेरिकी, तो एक ब्रिटिश

इससे पहले कल सोमवार को मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार हार्वे अल्‍टर, माइकल हॉफ्टन और चार्ल्‍स राइस को दिया गया। इन वैज्ञानिकों को हेपेटाइटिस- सी वायरस की खोज के यह पुरस्कार दिया गया है। अल्‍टर और चार्ल्‍स राइस अमेरिकी हैं वहीं माइकल हॉफ्टन ब्रिटिश हैं।

इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हैं नोबेल शांति पुरस्कार की रेस में

नोबेल पुरस्‍कार देने वाली संस्‍था के मुताबिक इसी हफ्ते रसायन, साहित्‍य और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कारों की घोषणा की जाएगी। वहीं अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कारों की घोषणा अगले सोमवार को की जाएगी। बता दें इस बार शांति के नोबेल पुरस्‍कारों की दौड़ में अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भी हैं। उन्‍हें इजरायल और यूएई के बीच शांति समझौता कराने के लिए इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here