Home International Health देश में पिछली साल से दुगनी हुई एक्टिव केसेज की संख्या: स्वास्थ्य...

देश में पिछली साल से दुगनी हुई एक्टिव केसेज की संख्या: स्वास्थ्य मंत्रालय

372
0

The Angle
नई दिल्ली।

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं जिस तरह से कोरोना के मामले देश में बढ़ रहे वहीं उसी हिसाब से वैक्सीनेशन भी बढ़ रहा है। भारत में पिछले 15 दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी आई है। जहां पिछली बार 1.01 लाख केसेज आने में 194 दिन लगे थे। इस बार 15 दिन के अंदर ही 1.01 लाख केसेज आ गए हैं। देश में मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

एक्टिव केस बने चिंता का सबब

कोरोना के मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कांफ्रेंस करके देश में आ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 21 लाख से अधिक हो गई है जो एक चिंता का विषय है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 21,57,000 है। यह संख्या पिछले साल के हमारे अधिकतम संख्या की दोगुनी है। रिकवरी दर 85 फीसदी है। मृत्यु दर 1.17 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि भारत में 146 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी से अधिक है जो चिंता का विषय है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत के 308 जिलों में कोरोना काबू में है।

देश 13 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी

देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पिछले साल औसत सबसे ज्यादा मामले 94,000 प्रतिदिन के पास दर्ज किए गए थे। इस बार पिछले 24 घंटों में 2,95,000 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में 13 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में लगभग 30 लाख वैक्सीन डोज दी गई हैं। भारत में लगभग 87 प्रतिषत स्वास्थ्यकर्मियों को उनकी पहली डोज दी जा चुकी है। देश में 79 फीसदी फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली डोज मिल चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here