Home National देश के 48वें CJI होंगे एनवी रमन्ना, 24 अप्रैल को राष्ट्रपति दिलाएंगे...

देश के 48वें CJI होंगे एनवी रमन्ना, 24 अप्रैल को राष्ट्रपति दिलाएंगे शपथ

366
0
Justice NV Ramanna

The Angle
नई दिल्ली।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस एनवी रमन्ना को अगला चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया नियुक्त किया है। वहीं राष्ट्रपति 24 अप्रैल को उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे। बता दे मौजूदा सीजेआई एसए बोबडे 24 अप्रैल को रिटायर हो रहे है। बोबडे ने ही रमन्ना को सीजेआई बनाने को लेकर सिफारिष की थी। एनवी रमन्ना देष के 48वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया होंगे। जो की 27 अप्रैल 2022 को रिटायर होंगे।

27 अगस्त 2022 को रिटायर होंगे रमन्ना

एनवी रमन्ना का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्ण जिले के पोन्नवरम गांव में एक कृषि परिवार में हुआ था। न्यायमूर्ति रमन्ना ने दस फरवरी 1983 में वकालत शुरू कर दी थी। न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने विज्ञान और वकालत में स्नातक किया है। 27 जून 2000 को जस्टिस आंध प्रदेश हाईकोर्ट के स्थायी जज के तौर पर नियुक्त हुए।

किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले एनवी रमण ने साइंस और लॉ में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट में कानून की प्रैक्टिस शुरू की। राज्य सरकारों की एजेंसियों के लिए वे पैनल काउंसेल के तौर पर भी काम करते थे।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जजों की अनुमोदति संख्या 34 (चीफ जस्टिस समेत) है। हालांकि, कोर्ट वर्तमान में 30 जज ही कार्यरत हैं, क्योंकि जस्टसि गोगोई, जस्टसि गुप्ता, जस्टसि भानुमति और जस्टिस मिश्रा की सेवानिवृत्ति के बाद अब तक एक भी जज की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जस्टिस गोगोई 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि अन्य सभी 2020 की शुरुआत में सेवानिवृत्त हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here