Home Rajasthan स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी चौपड़ किया झंडारोहण, भाजपा...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी चौपड़ किया झंडारोहण, भाजपा पर साधा निशाना

1688
0

दा एंगल।
जयपुर।
देश और प्रदेश में 74वें स्वतंत्रता दिवस का उल्लास छाया हुआ है। इस बार कोरोना वैश्विक महामारी के चलते कार्यक्रम सीमित कर दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी कई कार्यक्रम हुए। सबसे पहले शहर कांग्रेस की ओर से सुबह बड़ी चौपड़ पर झंडारोहरण किया गया। राष्ट्रीय पर्वों पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रजामण्डल आन्दोलन के समय से चली आ रही परम्परा निभाते हुए तिरंगा फहराते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर सालों पुरानी चली आ रही परम्परा निभाते हुए कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी चौपड़ पर तिरंगा फहराया।

मुख्यमंत्री ने केंद्र पर साधा निशाना

झंडारोहण कार्यक्रम में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक महेश जोशी, ऊर्जा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला, विधायक संयम लोढ़ा और रफीक खान ने भी शिरकत की। इस मौके पर उपस्थित नेताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहा कि किसी को घमंड नहीं करना चाहिए।

इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सीएम अशोक गहलोत सुबह 8.45 बजे अमर जवान ज्योति पर पहुंचे. जहां उन्होंने पहले स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया और वहां शहीदों को श्रदासुमन अर्पित किए. इस अवसर पर संभागीय आयुक्त सोमनाथ मिश्र, जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा, सेना के 61 सब एरिया के अधिकारी, पूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे. सीएम ने सभी को 74 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी।

प्रदेश में कई जगह हुए कार्यक्रम

इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राष्ट्र की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया. साथ ही उन्होंने कहा कि हमें उन सभी को याद और सलाम करना चाहिए, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया और सभी नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को सुरक्षित करने के लिए समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के आधार पर एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य की नींव रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here