Home National बीजेपी के प्रति लोगों का बढ़ रहा है विश्वास, प्रेस वार्ता में...

बीजेपी के प्रति लोगों का बढ़ रहा है विश्वास, प्रेस वार्ता में बोले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर

288
0
Central Minister Prakash Javdekar

द एंगल
नई दिल्ली।
गुजरात नगर पालिका, जिला पंचायत और तालुका चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने प्रेस वार्ता की। उन्होने कहा की इससे यह साबित होता है की लोगों का बीजेपी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। ये नतीजे बहुत उत्साहदायी है।गुजरात में बीजेपी ने 31 जिला पंचायत में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

जनता का विश्वास मिलना, अपने आप में बड़ा करिश्मा- जावडेकर

जावडेकर ने कहा की यह जनता क्या सोचती है और कांग्रेस क्या बोलती है, यह नतीजे इसका उत्तर है। कांग्रेस को जिला पंचायत में लगभग 1000 सीटों में से केवल 169 सीटें ही मिली है। तालुका पंचायत 231 है, जिसमें से बीजेपी ने 196 जीतें है। उन्होने कहा की गुजरात में हमने 2017 का चुनाव जीता और हम 38 साल से सत्ता में है एक ना एक प्रकार से। जनता का विश्वास मिलना और बढ़ते जाना, यह अपने आप में एक बड़ा करिश्मा है।

किसानों के हित में है नए कृषि कानून

जावडेकर ने कहा की लोगों का नरेंद्र मोदी जी पर प्यार और विष्वास कायम है। इन चुनाव नतीजों का अर्थ है की विकास और काम के लिए मतदाता वोट करते है। इस विजय का अर्थ है की यह किसानों का वोट है।

किसान खेती के सुधारों के साथ है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रकाश जावडेकर ने कहा की कांग्रेस ने ग्रामीण इलाकों में केवल एक ही मुद्दा चलाया, खेती के नए कानून। कृषि कानूनों पर बोलते हुए जावडेकर ने कहा की यह कानून किसानों के हित में है।

कांग्रेस करती है नाटक फिर भी नहीं गलती है दाल

विपक्ष पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा की कांग्रेस सिर्फ नाटक करती है, लेकिन उनकी दाल नहीं गलती है। हमारी पार्टी स्थानीय चुनावों में भी काफी एक्टिव थी। गृहमंत्री अमित शाह भी अपने बूथ में पन्ना प्रमुख एक पन्ना उनके पास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here