Home Business फिक्की की 93वीं सालाना बैठक में पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा-साल...

फिक्की की 93वीं सालाना बैठक में पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा-साल 2020 उतार-चढाव से भरा रहा

492
0

द एंगल
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ की 93वीं वर्षगांठ पर आम बैठक को संबोधित किया। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए जुडे। पीएम ने कहा की 2020 का यह साल उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जितनी तेजी से कोरोना से हालत बिगड़े, आज उतनी ही तेजी से सुधर रहे हैं। दिसंबर आते-आते स्थिति बहुत बदली नजर आ रही है। हमारे पास जवाब है और रोडमैप भी है।

आज इकोनोमी के संकेतक हौसला बढ़ाने वाले हैं। संकट के समय देश ने जो सीखा है, उसने भविष्य के संकल्पों को और दृढ़ किया है। इसका बहुत बड़ी श्रेय भारत के उद्यमियों, युवाओं, किसानों और सभी देशवासियों को जाता है। इस महामारी के समय भारत ने अपने नागरिकों के जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज इसका नतीजा पूरा विश्व देख रहा है। भारत की नीतियों व निर्णयों ने पूरी दुनिया को चकित कर दिया है।

दुनिया का विश्वास भारत पर और मजबूत हुआ-पीएम

पीएम ने कहा की बीते महीनों में दुनिया का विश्वास भारत पर और मजूबत हुआ है। विदेशी निवेशकों ने भारत में रिकॉर्ड निवेश किया हैऔर निरंतर कर रहे हैं। आज प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकल के लिए वोकल होकर काम कर रहा है। जनता के भारी समर्थन व विश्वास से बनी सरकार का अपना एक अलग आत्मविश्वास होता है।

सबका साथ, सबका साथ और सबका विश्वास, इस मंत्र को चरितार्थ करने के लिए सरकार जी जान से जुटी है। सरकार जितनी निर्णायक होती है, वो अड़चनों को उतना ही कम करती है। आत्मनिर्भर भारत अभियान हर क्षेत्र में क्षमता को बढ़ावा देता है। सनराइज और टेक इंडस्ट्रीज को नई उर्जा देने पर ज्यादा बल दिया जा रहा है। देश में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम शुरू की गई है। जो परफॉर्म करेगा, इस इंसेंटिव का हकदार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here