Home National राम मंदिर पर फैसले के बाद देखिए किसने क्या प्रतिक्रिया दी…

राम मंदिर पर फैसले के बाद देखिए किसने क्या प्रतिक्रिया दी…

1154
0
प्रतिक्रिया

द एंगल।

नई दिल्ली।

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर-बाबरी मस्जिद को लेकर फैसला सुना दिया है। अब अलग अलग पक्ष के लोगो की अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। यहां पढ़िए किस किसने इस फैसले पर क्या क्या प्रतिक्रिया दी।

पीएम नरेंद्र मोदी का बयान-

देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। रामभक्ति हो या रहीमभक्ति, ये समय हम सभी के लिए भारतभक्ति की भावना को सशक्त करने का है। देशवासियों से मेरी अपील है कि शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखें।

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला कई वजहों से महत्वपूर्ण है: यह बताता है कि किसी विवाद को सुलझाने में कानूनी प्रक्रिया का पालन कितना अहम है। हर पक्ष को अपनी-अपनी दलील रखने के लिए पर्याप्त समय और अवसर दिया गया। न्याय के मंदिर ने दशकों पुराने मामले का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान कर दिया।

अमित शाह ने किया फैसले का स्वागत-

श्रीराम जन्मभूमि पर सर्वसम्मति से आये सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। मैं सभी समुदायों और धर्म के लोगों से अपील करता हूं कि हम इस निर्णय को सहजता से स्वीकारते हुए शांति और सौहार्द से परिपूर्ण ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अपने संकल्प के प्रति कटिबद्ध रहें।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगा है। यह निर्णय भारत की एकता, अखंडता और महान संस्कृति को और बल प्रदान करेगा। उन्होंने आगे कहा कि दशकों से चले आ रहे श्री राम जन्मभूमि के इस कानूनी विवाद को आज इस निर्णय से अंतिम रूप मिला है। मैं भारत की न्याय प्रणाली व सभी न्यायमूर्तियों का अभिनन्दन करता हूं।

इकबाल अंसारी ने दी ये प्रतिक्रिया-

अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि शीर्ष कोर्ट के फैसले का वो पूरा सम्मान करते हैं और खुशी है कि आखिर मामले पर फैसला आ गया।

जब इकबाल से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि अब क्या कहूं, यह देश का सबसे बड़ा और अहम मसला था जो आज खत्म हो गया। अंसारी ने कहा कि अब यह जिम्मेदारी सरकार की है कि वो हमें कहां जमीन देती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा-

आगे कोई विवाद न हो- नीतीश कुमार

सुप्रीम कोर्ट का फैसले का सभी के द्वारा स्वागत किया जाना चाहिए। यह हमारे समाजिक सौहार्द्र के लिए फायदेमंद होगा। इस मुद्दे पर अब आगे कोई विवाद नहीं होना चाहिए, लोगों से मेरी यही अपील है।

अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया-

सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद SC की बेंच के पांचों जजों ने एकमत से आज अपना निर्णय दिया। हम SC के फ़ैसले का स्वागत करते हैं। कई दशकों के विवाद पर आज SC ने निर्णय दिया। वर्षों पुराना विवाद आज ख़त्म हुआ। मेरी सभी लोगों से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here