Home National कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी ने विजयनगर में किया रोड...

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी ने विजयनगर में किया रोड शो

42
0
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी ने विजयनगर में किया रोड शो

The Angle

बेंगलुरु।

कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्टार कैंपेनर प्रियंका गांधी ने राज्य में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज बेंगलुरु के विजयनगर में रोड शो किया। इस रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत कई समर्थकों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़कों पर जमा हुए। फूलों से सजे वाहन पर खड़े होकर प्रियंका गांधी ने सड़क के दोनों ओर उमड़ी भीड़ का अभिवादन किया।

विजयनगर में रोड शो को किया संबोधित, भाजपा पर साधा निशाना

कर्नाटक के विजयनगर में रोड शो को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर एक सरकार की अपनी पहचान होती है। लेकिन कर्नाटक में चोरी से बनी भाजपा सरकार को ‘40% कमीशन’ वाली सरकार के नाम से जाना जाता है। भाजपा ने हर स्तर पर लोगों को लूटा है। चाहे वो किसान हो, युवा हो या कांट्रैक्टर्स हो।

प्रियंका गांधी ने की भविष्यवाणी, कहा- चुनाव को लेकर आश्वस्त और आशान्वित हैं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हम बहुत आश्वस्त और आशान्वित हैं। मैं संख्या की भविष्यवक्ता नहीं हूं, मैं केवल उस प्रतिक्रिया को देख सकती हूं जो हमें जनता से मिल रहा है। कर्नाटक के लोग भ्रष्टाचार का अंत चाहते हैं।

कर्नाटक चुनाव प्रचार के लिए आज आखिरी दिन, सभी दलों ने झोंकी पूरी ताकत

बता दें कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान होना है। इसके लिए मतदान की तारीख से 48 घंटे पहले यानि आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। आज राज्य के तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों- भाजपा, कांग्रेस और जद (एस) के पास मतदाताओं को लुभाने का आखिरी मौका है। गौरतलब है कि आगामी 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी।

Previous articleकर्नाटक चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, सोनिया गांधी के एक बयान को लेकर पहुंची इलेक्शन कमीशन
Next articleकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अरुण चतुर्वेदी ने बोला गहलोत सरकार पर जमकर हमला !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here