Home Politics राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही : अमित चाचाण ने उठाया भादरा नगर पालिका...

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही : अमित चाचाण ने उठाया भादरा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव का मुद्दा

197
0
राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही : अमित चाचाण ने उठाया भादरा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव का मुद्दा

The Angle

जयपुर।

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही जारी है। सदन में बजट पर चर्चा हो रही है। इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा और जोगाराम पटेल के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ये डबल इंजन की सरकार नहीं यह चार इंजनों की सरकार’ है। आप जो नौकरियों की बात कर रहे, वो हमारे समय की दी हुई थी। डोटासरा ने वासुदेव देवनानी और मदन दिलावर के शिक्षा मंत्री कार्यकाल की तुलना की। डोटासरा ने देवनानी के कार्यकाल को सराहा। 12-13 निकायों पंचायतीराज में उप चुनाव हैं लेकिन कराए नहीं जा रहे। वहीं पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर डोटासरा ने कहा कि आज भी पेट्रोल-डीजल का भाव पड़ोसी राज्यों की तुलना में 10 रुपए ज्यादा है।

अमित चाचाण ने भादरा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव का उठाया मुद्दा

इससे पहले शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक अमित चाचाण ने भादरा नगर पालिका के उप चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग कर चुनाव निरस्त करने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर संविधान की हत्या करने का आरोप लगाया। अमित चाचान ने कहा कि 8 दिन पहले भादरा नगरपालिका के उपचुनाव के दिन जब सारे पार्षद नगरपालिका में थे, तब 4 घंटे के बाद निर्वाचन अधिकारी की तबीयत खराब होने की जानकारी देकर चुनाव स्थगित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी को क्या बीमारी हुई थी ? उनका किसी बोर्ड से परीक्षण करवाया या नहीं करवाया ? इसकी जानकारी अभी तक नहीं सार्वजनिक की गई है। इस मामले में विधानसभा के स्पीकर से संरक्षण की मांग करते हुए कांग्रेस विधायक ने चाचाण ने कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

अंतिम समय पर स्थगित किया गया भादरा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव

अमित चाचाण ने कहा कि चुनाव हारने के डर से भादरा नगर पालिकाध्यक्ष के चुनाव को अंतिम समय पर स्थगित किया गया। भाजपा अपना चुनावी मैनेजमेंट चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसा नहीं बना पाई। कांग्रेस चुनाव जीत रही थी, लेकिन आखिरी समय चुनाव स्थगित कर दिया गया। इस पर सदन में हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान में चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी व्यवस्थाएं नहीं होनी चाहिए। विपक्ष नगरपालिका चुनाव में सत्ता पक्ष की ओर से संवैधानिक व्यवस्था को भंग करने की जो कोशिश की गई है, उसकी निंदा करता है। सदन में विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया। सदस्यों ने वैल में आकर काफी देर तक नारेबाजी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here