Home Agriculture प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली जाने की मिली अनुमति, कृषि कानूनों के खिलाफ...

प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली जाने की मिली अनुमति, कृषि कानूनों के खिलाफ कर रहे है प्रदर्शन

432
0

द एंगल
दिल्ली।
केंद्र के द्वारा पारित हुए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली मार्च कर रहे किसान एक सीढी आगे बढ गए है।प्रदर्शनकारी किसानों को सरकार की ओर से दिल्ली में आने की अनुमति मिल गई है। वही आज दिल्ली पुलिस ने 9 स्टेडियमों को जेल बनाने की मांग की थी जिस पर दिल्ली सरकार ने इनकार कर दिया था। दिल्ली सरकार ने कहा की किसानों की मांगे जायज है इसलिए उन्हे जेल में डालना गलत हैं।

किसानों के समर्थन में आए राहुल-प्रियंका, कोई सरकार किसानों को नही रोक सकती-राहुल

पंजाब और हरियाणा के किसानों के समर्थन में अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उतर आए है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा की मोदी सरकार की क्रुरता के खिलाफ देश का किसान डट कर खडा है। प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए था की जब जब अहंकार सच्चाई से टकराता है, पराजित होता है। सच्चाई की लडाई लड रहे किसानों को दुनिया की कोई सरकार नही रोक सकती है। मोदी सरकार को किसानों की मांगे माननी ही होंगी। और काले कानून वापस लेने होंगे। ये तो बस शुरूआत हैं ।

एक देश, एक व्यवहार लागू करे प्रधानमंत्री जी-प्रियंका

वही प्रियंका गांधी ने कहा की किसानों की आवाज दबाने के लिए पानी बरसाया जा रहा है, सडकें खोदकर रोका जा रहा है लेकिन सरकार उनको ये दिखाने और बताने को तैयार नही है की एमएसपी का कानूनी हक होने की बात कहा लिखी है। एक देश एक चुनाव की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री जी को एक देश, एक व्यवहार भी लागू करना चाहिए।
बता दे पंजाब और हरियाणाा के किसानों ओर पुलिस के बीच आज सिंघु बाॅर्डर पर झडप भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका तो माहौल तनावपूर्ण हो गया था। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली के बुराडी में मौजूद निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की इजाजत दी गई है। हालांकि किसान इस दौरान दिल्ली के किसी और इलाके में नही जा सकेंगे। साथ ही इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों के साथ ही रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here