Home National आज से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर राहुल गांधी, माता वैष्णों देवी...

आज से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर राहुल गांधी, माता वैष्णों देवी के करेंगे दर्शन

385
0
Congress Leader Rahul Gandhi (File Image)

The Angle
जम्मू।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी आज से जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर है। राहुल गांधी अपने जम्मू दौरे की शुरूआत माता वैष्णों देवी की यात्रा के साथ करेंगे। राहुल आज दोपहर ढाई बजे माता वैष्णों देवी मंदिर के लिए पैदल चढ़ाई शुरू कर देंगे और शाम को लाइव आरती में हिस्सा लेंगे।

राहुल गांधी शुक्रवार को जाएंगे कटरा

वहीं शुक्रवार को राहुल कटरा जाएंगे। जहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेसियों का मानना है कि राहुल गांधी के इस दौरे से प्रदेश कांग्रेस को नई जान मिलेगी। उनका ये दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में ऑक्सीजन का काम कर सकता है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह

वहीं कांग्रेस नेता के जम्मू दौरे को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राहुल गांधी के स्वागत के लिए अच्छी खासी तैयारियां भी की जा रही है।

कांग्रेस नेता राहुल के दौरे से प्रदेश कांग्रेस में एकता दिखेगी। इसमें गुलाम नबी आजाद के खेमे और अन्य नेता एक साथ राहुल की तैयारियों में जुटे हुए हैं, जबकि इससे पहले पार्टी कार्यक्रमों से आजाद खेमा नदारद रहा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने बताया कि राहुल वीरवार जम्मू पहुंचकर सीधे माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए निकल जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here