दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत बहुत जल्द ही राजनीति में एंट्री करने वाले है। रजनीकांत ने ये घोषणा आज की। उन्होने बताया की इस बात की औपचारिक घोषणा वो 31 दिसंबर को करेंगे और जनवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी लाॅन्च करेंगे। अगले साल तमिलनाडू में होने वाले विधानसभा चुनाव में रजनी अपना हाथ साफ कर सकते है। राजनीति में आने का ऐलान रजनी ने 2017 में भी किया था। रजनीकांत के प्रवक्ता रियाज ने कहा की हम निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव जीतेंगे और एक ईमानदार, पारदर्शी , भ्रष्टाचार मुक्त और आध्यात्मिक राजनीति देंगे। वहीं पिछले साल अभिनेता कमल हासन और रजनी ने एक साथ काम करने की इच्छा जताई थी। आपको बता दे की 2021 में अप्रैल-मई में तमिलनाडू में विधानसभा चुनाव होने है।
डाॅक्टर्स ने रजनीकांत को राजनीति में आने से किया मना
रजनीकांत के डाॅक्टर्स ने उन्हें उनके स्वास्थ्य का हवाला देते हुए राजनीति में नहीं आने की सलाह दी है। क्योंकि राजनीति में आने के बाद से रजनीकांत पर काम का दबाव बढ जाएगा जो की उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
फिल्मी जगत के बादशाह क्या राजनीति में दिखा पाएंगे कमाल
आपको बता दे रजनी कांत दक्षिण भारत के जाने माने सुपर स्टार है। उन्होने दक्षिण भारत के साथ साथ बाॅलीवुड सहित पूरी दुनिया में नाम कमाया है। रजनीकांत ने अपने फिल्मी सफर में कई हिट फिल्में दी है। जिससे वे एशिया के सबसे महंगे कलाकारों में शामिल है। अब देखना ये है की फिल्मों में सफलता के बाद राजनीति में रजनी क्या कमाल दिखाते है।