Home National सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला, पूछा 17 मई बाद क्या...

सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला, पूछा 17 मई बाद क्या योजना, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले-केंद्र दे राज्यों को पैकेज

371
0

दा एंगल।
नई दिल्ली

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते लाॅकडाउन लगाया गया था। लाॅकडाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को भारी झटका लगा था। देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और लॉकडाउन पार्ट थ्री के बाद की स्थिति को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शसित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। बैठक में सोनिया गांधी ने केन्द्र सरकार की नीतियों को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि उसने किस पैमाने पर लॉकडाउन 3.0 को लागू किया और 17 मई के बाद उसके पास क्या योजना है।

सोनिया गांधी ने पूछा 17 बाद क्या

बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि 17 मई के बाद देश में क्या होगा और 17 मई के बाद क्या होगा? सरकार ने लॉकडाउन जारी रखने के लिए क्या पैमाना लागू किया। उसके पास लॉकडाउन 3.0 के बाद क्या रणनीति है। बैठक में शामिल पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि सबकी चिंता यही है कि लॉकडाउन 3.0 के बाद क्या होगा। सरकार को बताना चाहिए कि लॉकडाउन के बाद उसके पास क्या प्लान है।

केंद्र दे राज्यों को आर्थिक पैकेज

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जब तक लोगों और राज्यों को आर्थिक पैकेज नहीं मिलेगा देश कैसे आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें 10 हजार करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। हम लगातार पीएम से पैकेज की मांग कर रहे हैं लेकिन अभीतक जवाब नहीं मिला है।

वहीं पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने दो कमेटी का गठन किया है जो लॉकडाउन के झटके और आर्थिक रिवाइवल प्लान पर रणनीति बनाएगी। अमरिंदर ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे लोग जमीनी हकीकत जाने बिना जोन का वर्गीकरण कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि अभी राज्य मुश्किल आर्थिक हालात का सामना कर रहे हैं और उन्हें तुरंत मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 80 फीसदी छोटे उद्योग शुरू हो गए हैं और करीब 85 हजार वर्कर काम पर लौटे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बैठक में कोरोना महामारी से निपटने के सरकार की कोशिशों और देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों और कामगारों को वापस लाने के उपायों पर भी चर्चा की। बैठक में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here