Home Rajasthan टोंक में पुलिस पर पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल,कर्फ्यू का कर रहे थे...

टोंक में पुलिस पर पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल,कर्फ्यू का कर रहे थे उल्लंघन

388
0

दा एंगल।
टोंक।

अब तक तो मध्यप्रदेश, यूपी और पंजाब में ही पुलिसवालों पर हमले की खबरें आती रही हैं, लेकिन अब राजस्थान में भी पुलिस पर पथराव की खबर सामने आई है। यहां पर कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे तीन पुलिस वाले घायल हो गए। राजस्थान के टोंक में पहले भी मेडिकल टीम पर लोगों ने पथराव किया था।

टोंक में पुलिस कर रही थी समझाइश

दरअसल, टोंक शहर के कोतवाली इलाके में सुबह कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस इस क्षेत्र में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों को घरों में रहने के लिए समझाइश कर रही थी। इसी दौरान वहां आए दर्जनों लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना सुबह पांच बत्ती इलाके में गड्डा पहाड़िया इलाके में हुई। यहां समुदाय विशेष का बाहुल्य है। वहां पुलिस कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को घरों में रहने की हिदायत दे रही थी।

इस पर दर्जनों लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पुलिस के साथ मारपीट की घटना की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया। अतिरिक्त जाब्ते ने वहां पहुंचकर हालात को काबू किया और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली पंहुचे और मामले की पूरी जानकारी ली।

पहले भी हो चुका है हमला

घटना के बाद पुलिसकर्मियों में गहरा रोष व्याप्त हो गया है। टोंक में इससे पहले भी मेडिकल सर्वे टीम की महिलाओं पर हमला हो चुका है। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कसाई पाड़ा में पुलिस पर हमला होने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अफरा—तफरी के बीच लोग घरों में दुबक गए। पुलिस ने घंटाघर, काफला बाजार, बम्वोर गेट सहित अन्य स्थानों पर विशेष जाप्ता तैनात किया है। पुलिस वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्ती बरत रही है। इस घटना के बाद से बाजार में वाहन दौड़ते नजर नहीं आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here