Home Politics पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर आज थमेगा,...

पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर आज थमेगा, 26 अगस्त को चुनाव

556
0
Panchayat Election

The Angle
जयपुर
राजस्थान में गांवों की पंचायतों के लिए पहले चरण के मतदान के लिए पहले चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए जनसंपर्क करेंगे। पहले चरण के लिए 26 अगस्त को मतदान होना है। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

कांग्रेस-भाजपा में मुख्य मुकाबला

पंचायत चुनाव में कुल 5 हजार 826 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है। पंचायत चुनाव प्रक्रिया में 6 जिलों में कुल 77 लाख 94 हजार 3 सौ मतदाता पंजीकृत हैं। पंचायत चुनाव प्रक्रिया में 6 जिलों में कुल 77 लाख 94 हजार 3 सौ मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 41 लाख 23 हजार 30 पुरुष, 36 लाख 71 हजार 246 महिलाएं व 24 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

पहले चरण के लिए आज शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याषी घर-घर जाकर लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। इसके साथ ही भाजपा और कांग्रेस के लिए आरएलपी ने मुश्किलें खड़ी कर दी है। रालोपा ने छह जिलों में होने वाले चुनाव में अपने प्रत्याषी उतारे हैं। ऐसे में दोनों ही पार्टियां इसको लेकर चिंतित है। जिला परिषद सदस्यों के लिए 653 उम्मीदवार तथा पंचायत समिति सदस्यों के लिए 5173 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में ही हैं लेकिन कई जगह दोनों दलों के बागी भी चुनौती दे रहे है।

राजस्थान में छह जिलाें में पंचायत चुनाव

राजस्थान में छह जिलों में पंचायत के चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 26 अगस्त हो होगा। इसके लिए दोनों ही पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। भाजपा के विधायक मदन दिलावर ने सवाईमाधोपुर के बौंली में प्रत्याशियों के कार्यालय का उद्घाटन किया। मदन दिलावर ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता आशीर्वाद दे रही है। सातों पंचायतों में भाजपा प्रधान बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here