Home National भारत जोड़ा यात्रा का राजस्थान में तीसरा दिन, राहुल गांधी ने गणेश...

भारत जोड़ा यात्रा का राजस्थान में तीसरा दिन, राहुल गांधी ने गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर शुरू की यात्रा

269
0
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन कोटा में कदम से कदम मिलाते सीएम अशोक गहलोत और राहुल गांधी

The Angle

जयपुर।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज कोटा से फिर से चलना शुरू हो गई। यात्रा का आज 91वां दिन और राजस्थान में तीसरा दिन है। राहुल गांधी और साथी यात्रियों ने सुबह 6 बजे दर्रा स्टेशन गणेश मंदिर से कोटा की ओर मार्च किया।

भारत जोड़ो यात्रा शाम को 9 किलोमीटर का सफ़र करेगी तय, राहुल नुक्कड़ सभा को करेंगे संबोधित

यात्रा के तीसरे दिन के पहले चरण में करीब 13 किलोमीटर का सफ़र तय कर यह कोटा के लाडपुरा के मंदाना पहुंची। इसके बाद लंच ब्रेक के बाद शाम को यात्रा करीब 9 किलोमीटर का सफ़र तय कर शाम करीब साढ़े 6 बजे सासा रिज़ॉर्ट पहुंचेंगे, जहां वे नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

जगपुरा में करेंगे रात्रि विश्राम, राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस के तमाम नेता

इसके बाद यात्री करीब 8 किलोमीटर दूर जगपुरा जाएंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी ने गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ आज के दिन की पदयात्रा शुरू की। इससे पहले, बांसवाड़ा के आदिवासी कलाकारों के समूह ने नृत्य प्रस्तुति भी दी। राहुल के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राज्य के मंत्री महेश जोशी, ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नेता और पार्टी कार्यकर्ता पदयात्रा कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में सुनाए जाएंगे कबीर के भजन

वहीं शाम को यात्रा का दूसरा चरण पूरा होने के बाद एकता और सद्भाव के उद्देश्य को ध्यान में रखकर निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में आज शाम को कबीर के सुंदर भजनों का भी गायन होगा। पद्मश्री सम्मान से सम्मानित प्रहलाद सिंह टिपानिया और गायिका गीता पराग मदन मोहन मालवीय फार्म हाउस योजना, जगपुरा, कोटा में भजनों की प्रस्तुति देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here