Home National कोहरे के चलते हादसे का शिकार हुई ये ट्रेन, कई यात्री घायल

कोहरे के चलते हादसे का शिकार हुई ये ट्रेन, कई यात्री घायल

553
0

The Amgle

जयपुर।

ओडिशा के कटक में आज गुरुवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, नरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (Mumbai-Bhubaneswar Lokmanya Tilak Terminus Express) के 8 कोच पटरी से उतर गए। सुबह तकरीबन 7 बजे हुए इस हादसे में लगभग 16 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

ट्रेन हादसे में पटरी से उतरे 8 डब्बे

रेल अधिकारियों ने बताया कि सालागांव और नरगुंडी स्टेशनों के बीच ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के चलते पीछे से आ रही एक मालगाड़ी से ट्रेन की भिड़ंत हो गई। इसके बाद ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया है। हादसे की वजह से इस रूट से होकर जाने वाली कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

 

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

हादसे के बाद रेलवे ने हादसे से जुड़ी भी किसी भी तरह की जानकारी और घायलों की मदद के लिए 2 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं, 0674-1072 और 0671-1072। रेलवे के मुताबिक यात्रियों को मदद के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसके अलावा ट्रेन हादसे की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1072 पर भी ली जा सकती है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने कहा, कि सलागांव के नजदीक लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में घायल हुए लोगों की मदद की जा रही है।

 

कोहरे के चलते दिल्ली में फ्लाइट्स भी हो रहीं प्रभावित

बता दें कि उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक कोहरे का कहर जारी है। उत्तर भारत में लगातार कोहरे की वजह से कई ट्रेनें रद्द हो रही हैं। वहीं कई ट्रेनों के समय में बदलाव भी किया गया है। घने कोहरे का असर दिल्ली में फ्लाइट्स पर भी देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here