Home National आज पूरे देश में मनाया जा रहा है हिंदी दिवस, जानिये क्या...

आज पूरे देश में मनाया जा रहा है हिंदी दिवस, जानिये क्या है इस दिन की विशेषता

996
0

TheAngle
नई दिल्ली
हिंदी प्रेमी वालों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज पूरा देश हिंदी दिवस के रूप में मना रहा है, हिंदी दिवस 1965 में भारतीय संविधान सभा द्वारा हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने की याद दिलाता है। दुनिया भर में 366 मिलियन लोगों द्वारा हिंदी बोली जाती है। यह 5वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

क्या है हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य

इस दिन का उद्देश्य भारत में हिंदी के महत्व को बनाए रखना है ताकि यह वर्षों तक बना रहे। दुनियाभर में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर हिंदी को स्थापित करने का भी एक उद्देश्य है। इस दिन को पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और साथ ही कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। कोरोना के चलते इस बार प्रोग्राम स्थगित हो गए है। तो हम कह सकते हैं कि हिंदी दिवस केवल एक आयोजन ही नहीं बल्कि भारत की पहचान का उत्सव भी है।

10 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस

पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 30 देशों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इस सम्मेलन की समृति में भारत सरकार ने 2006 से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने के निर्णय लिया था।

देश में मनाया जाता है हिंदी सप्ताह

हिंदी दिवस के साथ-साथ, भारत में एक हिंदी सप्ताह का भी आयोजन किया जाता है। हिंदी दिवस पर हम पूरे दिन हिन्दी के प्रयोग का प्रचार-प्रसार करने का कार्य करते हैं, हिन्दी सप्ताह के दौरान हम पूरे एक सप्ताह तक उसी के लिए कार्य करते हैं। इस काल में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं संगोष्ठियों के माध्यम से हिन्दी के प्रयोग का प्रचार-प्रसार करने के अनेक प्रयास किये गये हैं। यहां तक कि कई संस्थाएं भी ‘हिंदी’ विषय पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित करती हैं ताकि बच्चे और छात्र अपने हिंदी ज्ञान को बेहतर बनाने पर काम करें।

वर्तमान पीढ़ी के पास नहीं है हिंदी भाषा का पूर्ण ज्ञान

राष्ट्र की वर्तमान पीढ़ी के पास हिंदी के बुनियादी ज्ञान का पूर्ण अभाव है, इसलिए हिंदी दिवस मनाकर हम उन्हें उस भाषा से परिचित करा सकते हैं जिसमें उनकी पहचान है। तो हिंदी दिवस मनाने का समग्र उद्देश्य और महत्व लोगों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें यथासंभव इसका उपयोग करना है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी शुभकामनाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने के साथ ही दुनिया के कोने-कोने में बसे भारतीयों को मातृभूमि से जोड़े रखने में हिंदी ने महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here