दा एंगल।
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिन का दौरा खत्म कर शुक्रवार को भारत लौटे हैं। इस दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी ने सादगी की मिसाल पेश की। दरअसल, फोटो सेशन के दौरान उनके बैठने के लिए सोफा लगाया गया था, लेकिन पीएम ने सोफे पर बैठने से मना कर दिया। वो सबके साथ कुर्सी पर ही बैठ गए।
PM @NarendraModi जी की सरलता का उदाहरण आज पुनः देखने को मिला, उन्होंने रूस में अपने लिए की गई विशेष व्यवस्था को हटवा कर अन्य लोगों के साथ सामान्य कुर्सी पर बैठने की इच्छा जाहिर की। pic.twitter.com/6Rn7eHid6N
— Piyush Goyal (मोदी का परिवार) (@PiyushGoyal) September 5, 2019
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी फोटो सेशन के लिए एक हॉल में पहुंचते हैं। यहां उनके बैठने के लिए अलग से सोफे का इंतजाम किया गया था। जबकि बाकी लोगों के लिए कुर्सी की व्यवस्था की गई थी।
लेकिन जैसी ही पीएम मोदी आए और उन्हें इस सोफे पर बैठने के लिए कहा गया, उन्होंने साफ मना कर दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने तुरंत वहां मौजूद अधिकारियों से इसे हटाने के लिए कहा। फिर पीएम मोदी सबके साथ कुर्सी पर ही बैठे।