THE ANGLE
हरिद्वार।
भड़काऊ भाषण देने के मामले में शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के नारसन सीमा से आज शाम पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी को गिरफ्तार किया गया। वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैनवसीम रिजवी को पुलिस स्टेशन लाकर घंटों तक पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर को हरिद्वार प्रेस क्लब में वमीम रिजवी ने अपनी एक पुस्तक का विमोचन किया था। इस विमोचन कार्यक्रम में वसीम ने समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। जिसके बाद इस मामले में पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया।
भड़काऊ भाषण के लिए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी
भड़काऊ भाषण के लिए ही नहीं 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में धर्म संसद हुई थी। इसमें भी वसीम रिजवी द्वारा भड़काऊ भाषण दिया गया था। वसीम रिजवी की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, यह रिपोर्ट ज्वालापुर निवासी गुलबहार खां की शिकायत पर दर्ज की गई। पुलिस ने वसीम रिजवी को गिरफ़्तारी से पहले नोटिस भी जारी कराया था। आज देर शाम हरिद्वार पुलिस ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को नारसन सीमा से गिरफ्तार कर लिया। वमीम रिजवी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ ली।
बंद कमरे में वसीम रिजवी से कई घंटों तक पूछताछ
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बंद कमरे में वसीम रिजवी से कई घंटों तक पूछताछ की और बाद में वसीम रिजवी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। डीआइजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने बताया कि वसीम रिजवी को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।