Home Politics लगातार बढ़ रहे तेल के दामों को लेकर यूथ कांग्रेस का अनोखा...

लगातार बढ़ रहे तेल के दामों को लेकर यूथ कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के प्रति जताया आक्रोश

354
0
Youth Congress Workers

द एंगल
जयपुर।
देश में लगातार बढती पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम जनता पर जो महंगाई की मार पड रही है। जिससे जनता में आक्रोश भी है। वहीं लगातार बढ रहे तेल के दामों को विपक्षी पार्टी भी केंद्र सरकार का जमकर विरोध कर रही है। इसी सिलसिले में आज राजस्थान यूथ कांग्रेस ने जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस कार्यालय से पेट्रोल पंप तक गाडियों को मारा धक्का

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की दरें 100 रूप्ये से पार करने पर यूथ कांग्रेस कार्यालय से पेट्रोल पंप तक रिक्शा गाडी और अन्य गाडियों को धक्का मारकर पेट्रोल भरवाया।

इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की कि वो होश में आए और पेट्रोल डीजल व गैस सिलेंडर के दाम कम करें। इसी के साथ पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।

कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव जयपुर प्रभारी जगमोहन मीणा, जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील सिंघानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष, संजीता सिहाग, यषवीर सूरा, सतवीर आलोरिया सहित जयपुर के सैंकडों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लगातार बढ रहे है पेट्रोल-डीजल के दाम

गौरतलब है की लगातार पिछले 11 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोतरी हो रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तो अब पेट्रोल 100 रूप्ये के पार हो गया है। वहीं गैस सिलेंडर के दाम भी काफी बढ चुके है। दिनों दिन बढती महंगाई के कारण आम जनता और विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोषित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here