Home Rajasthan Video: जोधपुर सड़क हादसे में 15 लोगो की मौत, CM गहलोत ने...

Video: जोधपुर सड़क हादसे में 15 लोगो की मौत, CM गहलोत ने जताया शोक…

604
0
JODHPUR

दा एंगल।

जोधपुर।

जोधपुर के बालेसर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें अभी तक की जानकारी के अनुसार 15 लोग अपनी जान से हाथ गवा बैठे हैं। 15 लोगों की मौत के अलावा कई लोग इस हादसे में घायल भी हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में यात्रियों से भरी बस और कैंपर के बीच में जोरदार भिड़ंत हो गई।

ACCIDENT

हादसे में पूरा परिवार खत्म

अभी तक जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार बालेसर राता भाकर निवासी श्रवण सिंह का परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां बैठने के लिए गए हुए थे। वापस लौटते वक्त ढांढनिया गांव के समीप सामने से आ रही सवारियों से भरी एक मिनी बस टायर फटने की वजह से बोलेरो कैंपर से बुरी तरीके से भिड़ गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में 15 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया 8 घायलों को मथुरा दास माथुर अस्पताल भेजा गया। घायलों में से एक महिला सहित तीन जनों की मथुरादास माथुर अस्पताल में मृत्यु हो चुकी है। कई घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू कर फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन उन्हें बाहर निकालने से पहले ही 13 लोगों की वाहन के अंदर ही मौत हो चुकी थी।

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा की-

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पर हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन का अमला घटनास्थल पर मौजूद है। घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ भी सकती है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया शोक-

CM

दुर्घटना की सूचना पाते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए। अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है सीएम अशोक गहलोत ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here