मुंम्बई। आकाश अंबानी की शादी में प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ शामिल हुईं। इस दौरान उनका अवतार बिल्कुल देसी गर्ल वाला था। साथ ही उनके इस अंदाज में इंडियन टच मिस नहीं हुआ। शादी में खूबसूरत डार्क ग्रे कलर की डिजाइनर साड़ी पहनकर जैसे ही प्रियंका पहुंची वहां मौजूद फटॉग्रफर्स उनकी तस्वीरें लेने लगे। लंबे टाइम बाद भारत लौटीं प्रियंका ने इस इवेंट के लिए अपने लुक को सिंपल और स्टाइलिश रखने की कोशिश की। इस अवसर पर उन्होंने खुद को इंडियन लुक देते हुए एक सुहागन की तरह मांग में सिंदूर लगाया हुआ था।