Home National राहुल गांधी ने डॉक्युमेंट्री में बयां की मजदूरों की मुश्किलों को

राहुल गांधी ने डॉक्युमेंट्री में बयां की मजदूरों की मुश्किलों को

315
0

दा एंगल।
जयपुर।
कांग्रेस सरकार हमेशा से ही गरीब और मजबूरों के दुःख दर्द बांटने वाली पार्टी रही है। कोरोना की वजह से भारत में लाॅकडाउन चल रहा है। लाॅकडाउन की वजह से सभी काम धंधे ठप पड़ गए हैं। लाॅकडाउन का सबसे ज्यादा असर हुआ है प्रवासी मजदूरों पर। लाॅकडाउन की वजह से मजदूरों की मजदूरी छीन गई है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने पिछले दिनों प्रवासी मजदूरों के साथ बातचीत के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर पूरा वीडियो जारी किया है। राहुल की आवाज में इस डॉक्युमेंट्री में मजदूरों की मुश्किलों को बयां किया गया है।

राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा

राहुल गांधी की आवाज में जारी इस वीडियो में मजदूरों पर उनके घर लौटने के दौरान हुई ज्यादितियों का भी जिक्र है। उन्होंने इस वीडियो में मजदूरों के भविष्य के बारे में सवाल उठाए हैं। राजधानी दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों के प्रवासी मजदूरों का वीडियो शामिल है। वीडियो में सुखदेव विहार में मजदूरों के साथ राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो भी शामिल हैं। बता दें कि इस वीडियो पर बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा था।

वीडियों में दिखाया मजदूरों का दर्द

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 17 मिनट 27 सेकेंड के इस वीडियो में लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के दर्द को दिखाया है। उन्होंने वीडियो के जरिए केंद्र सरकार पर भी हमला बोला है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण ट्रेन और बसों के बंद होने के बाद प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने-अपने घरों को निकल पड़े थे। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके यह जानकारी दी थी कि वह मजदूरों पर वीडियो जारी करेंगे। राहुल ने लिखा, कुछ दिन पहले, मैं कुछ प्रवासी मजदूरों से मिला था जो हरियाणा से सैकड़ों किमी पैदल चलकर दिल्ली पहुंचे थे और यूपी के झांसी जा रहे थे। उन्होंने लिखा था कि इन मजदूरों की धैर्य, दृढ़ संकल्प और अस्तित्व की अविश्वसनीय कहानी देखिए।श् इसी के साथ राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल का लिंक भी शेयर किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here