Home Entertainment सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए ऐसा होगा परिणीति का लुक…

सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए ऐसा होगा परिणीति का लुक…

448
0

बैडमिंटन प्‍लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक से श्रद्धा कपूर के बाहर होने के बाद परिणीति चोपड़ा को कास्‍ट किया गया था। अब साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए परिणीति चोपड़ा का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है। फर्स्‍ट लुक में परिणीति सफेद रंग की टीशर्ट और ब्‍लैक कलर की लैगिंग पहने नजर आ रही हैं। वह कोर्ट में बैठी हुई हैं और उनके पास रैकेट और कॉक रखी हुई हैं।

दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा किरदार में ढलने के लिए रोजाना दो घंटे साइना के मैच फुटेज और पब्लिक अपीयरेंस की वीडियो देख रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने फर्स्‍ट लुक की फोटो खुद अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है। परिणीति के फैंस कमेंट कर उन्‍हें इस प्रोजेक्‍ट के लिए बधाई दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here