Home Entertainment सोनू निगम ने खोला बॉलीवुड का एक और राज

सोनू निगम ने खोला बॉलीवुड का एक और राज

343
0

द एंगल

मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले के बाद से बॉलीवुड में माफियागिरी की पोल खुलती जा रही हैं। अभिनव कश्यप, कंगना रनौत, विवेक ओबेराय के बाद अब मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भी बॉलीवुड को लेकर एक खुलासा किया है। सोनू निगम का कहना हैं की फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री भी नए गायक कलाकारों का शोषण करती हैं।

सोनू निगम उतरे नए गायकों के पक्ष में

सोनू निगम ने कहा की बॉलीवुड में माफियागिरी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं चलती, बल्कि इस खेल में म्यूजिक इंडस्ट्री तो फिल्मों से भी आगे हैं। सोनू ने आगे बताया की म्यूजिक माफिया नए और टैलंटेड सिंगर्स की तरक्की में रोड़े अटकाता है। सोनू ने कहा कि कई बड़े म्यूजिक डायरेक्टर्स और सिंगर्स से काम छीन लिया गया क्योंकि कुछ बड़े ऐक्टर्स ने उन्हें काम दिए जाने से रोका था। सोनू ने कहा कि यह म्यूजिक माफिया फिल्मों से बहुत बड़ा है। अब सोनू ने भी म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर कई बड़े खुलासे किये है। सोनू भी अपने बेबाक राय के लिये जाने जाते हैं। ऐसा लगता हैं एक ट्रेंड चल गया हैं जो लोग अब तक चुप थे नेपोटिज्म के खिलाफ अब वो सब सामने आने लगे है।

https://www.instagram.com/tv/CBkwC8Uhs_H/?utm_source=ig_embed

बॉलीवुड में नेपोटिज्म और खेमेबाजी पर बहस

बॉलीवुड पर इन दिनों खेमेबाजी और नेपोटिज्म के आरोप लग रहे हैं। ऐसे में सोनू निगम भी इस लड़ाई में आ गए है। सोनू ने आरोप लगाते हुए कहा की कई बार टैलेंट होते हुई भी नए गायक को सिर्फ इसलिए संघर्ष करना पड़ता हैं, क्योकि उसका कोई गॉडफादर नहीं या फिर वो नया है। अब इसी कड़ी में दिग्गज सिंगर सोनू ने भी बॉलिवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में खेमेबाजी और लोगों को परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म के खिलाफ सामने आ रहा हैं। ऐसे में करण जोहर, सलमान खान, और भी कई ऐसे नाम ह जिनपर नेपोटिज्म का आरोप लग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here