धक-धक गर्ल माधुरी के बेस्ट डांसिंग मूव्स…DON’T MISS

598
0

जयपुर डेस्क।

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन और बेहतरीन एक्ट्रेस #Madhuri Dixit का आज जन्मदिन है। 15 मई 1967 को मुंबई में जन्मीं माधुरी ने आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। खास बात यह है कि, माधुरी का करिश्मा और जादू आज भी बरकरार है और वे आज भी फिल्मों में अभिनय कर रही हैं। माधुरी दीक्षित ने फिल्मी करियर की शुरुआत की बात माधुरी को अपने फिल्मी सफर के शुरुआती दिनों में सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, 1988 में आई फिल्म ‘दयावान’ में अपने से 21 साल बड़ी उम्र के एक्टर विनोद खन्ना के साथ दिए गए उनके किस सीन ने उस वक़्त तहलका मचा दिया था।

बेमिसाल डांस 
‘एक दो तीन…’ से चमकी फिल्म तेजाब माधुरी के करियर में सफलता की पहली सीढ़ी थी। माधुरी के करियर को उड़ान मिली 1988 में ही आई एन.चंद्रा की फिल्म ‘तेज़ाब’ से। इस फिल्म में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। इसी फिल्म का गाना ‘एक दो तीन…’ आज भी माधुरी दीक्षित का आइकॉनिक सॉन्ग माना जाता है।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MS5BLS2sIDM[/embedyt]
1994 में माधुरी दीक्षित शाहरुख खान के साथ फिल्म अंजाम में नजर आईं, इस फिल्म का गाना ‘चने के खेत में’ खूब मशहूर हुआ.
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=DqxIFvsLcRQ[/embedyt]
1995 में माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर की फिल्म ‘याराना’ रिलीज हुई। इस फिल्म में ‘मेरा पिया घर आया’ गाने पर माधुरी ने एक बार फिर बेहतरीन डांस किया।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=xVViRaALOLM[/embedyt]
फिल्म पुकार में माधुरी दीक्षित ने प्रभुदेवा के साथ ताल से ताल मिलाया
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=IvmcGSDzZU8[/embedyt]
बेटा फिल्म में माधुरी-अनिल कपूर का परफार्मेंस देखकर दर्शक खूब खुश हुए थे। इस फिल्म के गाने ने ही माधुरी को धक धक गर्ल बना दिया था।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=PriYgiqUOlE[/embedyt]
2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में तो माधुरी ने कई डांस नंबर्स किए, लेकिन उनका गाना ‘मार डाला’ देखकर लोग घायल हो गए.
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=bgflXcpoayQ[/embedyt]
25 साल बाद संजय के साथ माधुरी एक बार फिर नजर आई। फिल्म कलंक में संजय और माधुरी की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखा गया। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=C4-ytMDgg6s[/embedyt]
शुरूआती दिनों में माधुरी का नाम अभिनेता अनिल कपूर से लेकर अभिनेता संजय दत्त तक के साथ जुड़ा। अनिल के साथ राम लखन के दौरान तो संजय के साथ साजन फिल्म के समय माधुरी की नजदीकियां बढ़ीं। लेकिन, उनका यह रिश्ता कुछ ही समय चल सका। माधुरी दीक्षित की शादी डॉ. श्रीराम नेने के साथ 1999 में हुई। उनके दो बच्चे हैं- रियान और एरिन नेने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here