Home Entertainment महिलाओं की सुरक्षा और यौन शोषण पर माधुरी का बड़ा बयान

महिलाओं की सुरक्षा और यौन शोषण पर माधुरी का बड़ा बयान

414
0

बॉलीवुड डेस्क।

पिछले साल भारत में #MeToo अभियान ने काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। खासतौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री का । वैस तो यह अभियान पुराना हो गया है पर अब भी कई फिल्मी सितारे इस अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। इस खास अभियान के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद कई मशहूर हस्तियों का असली चेहरा सबके सामने आया। #MeToo में सभी को हैरान कर देने वाले कई ऐसे बड़े नाम थे। #MeToo अभियान के जरिए बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता सहित कई एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे अपने सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इस लिस्ट में नाना पाटेकर, आलोक नाथ, कैलाश खेर सहित और भी कई बड़े नाम शामिल हैं। हाल ही में बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने #MeToo अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। माधुरी दीक्षित एक मीडिया इवेंट में पहुंची। जहां उनसे महिलाओं के यौन शोषण के बारे में कई सवाल किए गए। इस पर माधुरी दीक्षित ने #MeToo अभियान का जिक्र करते हुए महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण और सोसाइटी की बात की।
उन्होंने कहा कि, केवल फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं हर एक इंडस्ट्री में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की जरूरत है। मशहूर चेहरों का तो आसानी से पता चल जाता है। पर बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें रोजाना बस-ट्रेन और अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। लेकिन उनका क्या जो चेहरे जाने पहचाने नहीं है ।हमें महिलाओं को अच्छा माहौल देने के अलावा लोगों को शिक्षित करने की भी जरूरत है ताकि वह महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा निडर होकर लड़ाई करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here