Home Entertainment अपनी शादी की पहली सालगिरह पर यहां पहुंचे दीपिका और रणवीर …देखिए...

अपनी शादी की पहली सालगिरह पर यहां पहुंचे दीपिका और रणवीर …देखिए ख़ास तस्वीरें

608
0
द एंगल।
तिरुमला।
बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल के नाम से जाने जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। रणवीर और दीपिका को शादी के बंधन में बंधे आज पूरा 1 साल हो चुका है।

इस तरह बनाई अपनी पहली सालगिरह-

अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी को यादगार बनाने के लिए इस कपल ने अपने परिवार के साथ इसे सेलिब्रेट किया है। आज इस खास मौके पर रणवीर और दीपिका साथ में तिरुपति दर्शन को पहुंचे। अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर रणवीर और दीपिका तिरुमला वेंकटेश्वर टेंपल भगवान तिरुपति का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

दुल्हन की तरह सजी दीपिका तो रणवीर भी दूल्हे से कम नहीं-

रणवीर और दीपिका इस दोरान बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दीपिका ने पहली सालगिरह पर लाल जोड़ा पहना हुआ था। जिसमें वह अभी भी एक नई नवेली दुल्हन की तरह लग रही थी। वो सिर से लेकर पांव तक लाल रंग के जोड़े में और सोने के गहनों में लदी हुई थी। अगर दीपिका दुल्हन लग रही थी तो उनके हम दम रणवीर भी किसी से कम नहीं लग रहे थे। उन्होंने गोल्डन शेरवानी के ऊपर लाल शॉल ले रखा था।

पिछले साल बंधे एक रिश्ते में-

पिछले साल नवंबर 2018 में रणबीर और दीपिका एक दूसरे के हो गए थे। 14 और 15 नवंबर को इटली की लेक कोमो में दोनों की शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी। इस प्राइवेट सेरेमनी में ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं थी। कुछ खास लोग और परिवार के लोग ही इस सम्मारोह में शामिल हुए। रणवीर और दीपिका की शादी बॉलीवुड की आलीशान शादियों में से एक गिनी जाती है। यहां देखिए रणवीर और दीपिका की पहली सालगिरह की कुछ ख़ास तस्वीरें-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here