Home Entertainment B’Day Special : बिपाशा बसु यानि हॉरर क्वीन

B’Day Special : बिपाशा बसु यानि हॉरर क्वीन

555
0

The Angle

जयपुर।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म दिल्ली में एक बंगाली फैमिली में हुआ था। बिपाशा की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित एपीजे हाईस्कूल में हुई। लेकिन बाद में उनकी फैमिली कोलकाता शिफ्ट हो गई।

 

लेडी गुंडा बुलाते थे लोग…

एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने बताया था कि वे बचपन में थोड़ी मोटी हुआ करती थीं। उनके डार्क कॉप्लेक्शन की वजह से उस समय कोई भी उन्हें प्रिटी नहीं समझता था। लेकिन स्कूल के दिनों में प्यार से लोग उन्हें ‘लेडी गुंडा’ बुलाया करते थे।

 

बिपाशा बसु की ऐसे हुई ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री…

कोलकाता से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी कर बिपाशा ने 1996 में कोलकता से ही मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। उसी दौरान कोलकाता में उनकी मुलाकात एक्टर अर्जुन रामपाल की पत्नी और उस वक्त की सुपर मॉडल मेहर जासिया से हुई। उन्होंने बिपाशा को गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल कॉन्टेस्टेंट में भाग लेने के लिए इनकरेज किया। बिपाशा की किस्मत ने उनका साथ दिया और उन्होंने वह कॉन्टेस्ट जीत लिया।

 

बचपन से ही स्टाइलिश थीं बिपाशा बसु

कॉन्टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद बिपाशा लाइम लाइट में आ गई। जिसके बाद विनोद खन्ना ने अपने बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म ‘हिमालयपुत्र’ में उन्हें लॉन्च करने का फैसला किया। लेकिन अपनी कम उम्र के कारण बिपाशा ने वो किरदार निभाने से मना कर दिया। उस वक्त बिपाशा 18 साल की थीं।

 

2001 में अजनबी से ली बॉलीवुड में एंट्री

बाद में साल 2001 में अब्बास-मस्तान की फिल्म ‘अजनबी’ के ज़रिए बिपाशा ने बॉलीवुड में एंट्री की। फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट थीं। ‘अजनबी’ में बिपाशा का नेगेटेव रोल था। इस फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए बिपाशा को फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था।

 

हॉरर क्वीन के नाम से मशहूर हैं बिपाशा…

बिपाशा ने ‘राज’, ‘राज-3’, ‘क्रीचर-3डी’, ‘आत्मा’ और ‘अलोन’ जैसी कई हॉरर फिल्मों में काम किया है। बिपाशा के आने के बाद ही बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का ट्रेंड लौटा। जिस वजह से उन्हें हॉरर क्वीन कहा जाता है। बता दें कि बिपाशा बसु लास्ट फिल्म ‘अलोन’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में बिपाशा अपने पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ नज़र आई थीं। अब बिपाशा अपकमिंग फिल्म ‘आदत’ में नज़र आएंगी। इस फिल्म में भी बिपाशा के साथ करण लीड रोल में होंगे।

https://www.instagram.com/p/B7ASdK7B5qA/?utm_source=ig_embed

कॉमेडी फिल्मों में भी किया कमाल

बिपाशा बसु ने हॉरर के साथ ही कॉमेडी फिल्मों में भी अपने फैन्स को काफी एंटरटेन किया। फिर हेराफेरी, ऑल द बेस्ट, नो एंट्री, चोर मचाए शोर, हमशकल्स जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं बीड़ी जलईले और बिल्लो रानी जैसे आईटम सॉन्ग्स के ज़रिए भी उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here