Home Rajasthan जयपुर नगर निगम चुनाव में 25 लाख मतदाता तय करेंगे पार्षदों का...

जयपुर नगर निगम चुनाव में 25 लाख मतदाता तय करेंगे पार्षदों का भाग्य

466
0

दा एंगल।
जयपुर।
प्रदेश में नगर निगम के पहले चरण के मतदान हो चुका है। अब दूसरे चरण में जयपुर नगर निगम, जोधपुर नगर निगम और कोटा नगर निगम के चुनाव होने हैं। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
जयपुर नगर निगम की बात करें तो अबकी बार परिसीमन के बाद निगम को दो भागों में बांटा गया है। एक जयपुर हैरिटेज और जयपुर ग्रेटर नगर निगम। दोनों ही निगमों में अलग-अलग महापौर होंगे और उनके मुख्यालयो को भी अलग-अलग रखा गया है। जयपुर हैरिटेज  में 150 वार्ड होंगे जबकि जयपुर ग्रेटर में 100 वार्ड होंगे।

अप्रेल हो सकते हैं चुनाव

जयपुर नगर निगम में पिछले बार जहां 22 लाख 50 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करें तो इस बार करीब 25 लाख मतदाता इन पार्षदों का भाग्य का निर्धारण करेंगे। इन तीनों नगर निगमों में अप्रेल महीने में चुनाव हो सकते हैं। इस बार निगम में महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष ना होकर के पार्षदों द्वारा मेयर का चुनाव होगा।

पार्टियों ने शुरू की रणनीति

कांग्रेस और भाजपा ने दोनों दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। जहां पिछली बार भाजपा का नगर निगम में बोर्ड था तो इस बार कांग्रेस चाहेगी कि इस बार निगम में उनका बोर्ड बने। कांग्रेस मुख्यमंत्री अषोक गहलोत के एक साल के बेहतरीन कार्यकाल के बल पर इस बार मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेगी। वहीं भाजपा अपने पांच साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों को जनता के सामने रखेगी।
जोधपुर नगर निगम में कांग्रेस अपना बोर्ड बनाने का पूरा प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री का गृह जिला होने की वजह से भी यहां का चुनाव महत्वपूर्ण हो जाता है।

गौरतलब है कि प्रदेश के 49 निकायों में हुए चुनाव में कांग्रेस प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था। बहुत सी जगहों पर उनका बोर्ड भी बना था। कई जगह कम सीटें होने के बावजूद अपना महापौर बनाने में कामयाब हुई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले नगर निगम के चुनाव में दोनों पार्टियां किस तरह से जनता को दिल जीतने में कामयाब होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here