Home Entertainment दिल को छू लेगा शर्ली सेतिया का ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’...

दिल को छू लेगा शर्ली सेतिया का ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ सोलफुल मेलोडी कवर

443
0

द एंगल।

एंटरटेनमेंट डेस्क।

शर्ली सेतिया खूबसूरत म्यूजिक के साथ इस लॉकडाउन के दौरान अपने सभी प्रशंसकों का मनोरंजन कर रही हैं। सिंगर और एक्ट्रेस शर्ली ने हाल ही में ओटीटी की शुरुआत मस्का में की थी, यह सुनिश्चित कर रही हैं कि उनके प्रशंसकों को इन कठिन समय के दौरान वह कुछ न कुछ लाती रहें। शर्ली ने हाल ही में फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से ट्रैक दिल को तुमसे प्यार किया का एक सोलफुल वर्जन रिलीज़ किया है।

लॉकडाउन में भी काफी प्रोडक्टिव रहीं शर्ली

शर्ली ने जब से गाना कवर करना शुरू किया तब से ही उन्होंने अपनी एक्टिंग में भी काफी वेरिएशन्स लाए हैं। उन्हें अपने करियर में पहले से ही बहुत प्यार मिल रहा था। लॉकडाउन के दौरान वह अपने कौशल को बड़ा रही थीं और इससे भी अधिक आश्चर्यजनक म्यूजिक बना रही थीं। वे लॉकडाउन के दौरान बेहद प्रोडक्टिव रहीं और फिर से म्यूजिक बनाने के लिए उन्होंने ध्यान केंद्रित किया।

ओरिजन सॉन्ग को फिल्म में रूपकुमार राठौड़ ने दी थी आवाज

उनका पिछला कवर लव आज कल का मेहरबान ट्रैक था, जिसने प्रशंसकों को फिर से उनकी आवाज का दीवाना बना दिया था। अब उन्होंने क्लासिक फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से दिल को छू लेने वाला ट्रैक ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ करने का फैसला किया है। इस सॉन्ग को मूल रूप से रूपकुमार राठौड़ ने गाया था। अब इसे अभिजीत वाघानी द्वारा एक मोहक संस्करण में रीक्रिएट किया गया है और शर्ली द्वारा खूबसूरती से गाया गया है। यह सॉन्ग वास्तव में आपके दिल में उत्तर जाएगा और आपको प्रत्येक शब्द में प्यार का एहसास कराता है।

शर्ली के कवर सॉन्ग को काफी पसंद करते हैं फैन्स

शर्ली सेतिया के कवर हमेशा मूल गीतों की तरह सुंदर होते हैं और ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ भी उन्हीं की तरह ही है। शर्ली हमेशा अपने हर गाने में अपना एक यूनीक फ्लेयर जोड़ती हैं, यही वजह है कि उनके फैंस उनके कवर को बहुत पसंद करते हैं। सॉन्ग के लिए म्यूजिक वीडियो शर्ली के अपने घर में रिकॉर्ड किया गया है और यह वीडियो को बहुत इंटिमेट फील देता है। प्रशंसकों ने शर्ली के ट्रैक के संस्करण को पसंद किया है और सॉन्ग के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here