Home National कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का पलटवार

636
0

द एंगल।

नई दिल्ली।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस नेता को लफ्फाजी का लॉलीपॉप बताया है। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी लफ्फाजी का लॉलीपॉप हो गए हैं, लफ्फाजी से ज्यादा इनके पास और कुछ रह नहीं गया है। रोज कहीं से उधार कविता लिखकर ट्वीट कर देते हैं।’
 

राहुल गांधी ने श्रम सुधारों से जुड़े तीन विधेयकों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

दरअसल राहुल गांधी ने संसद से पारित श्रम सुधारों से जुड़े तीन विधेयकों को लेकर आज ट्विटर के जरिए सरकार पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि किसानों के बाद मजदूरों पर वार किया गया है। बता दें राज्यसभा ने बुधवार को उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020, औद्योगिक संबंध संहिता 2020 और सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 को मंजूरी दी, जिनके तहत कंपनियों को बंद करने की बाधाएं खत्म होंगी और अधिकतम 300 कर्मचारियों वाली कंपनियां बिना सरकार की इजाज़त के कर्मचारियों की छंटनी कर सकेंगी।

राहुल गांधी बोले- गरीबों का शोषण और ‘मित्रों’ का पोषण

लोकसभा ने इन तीनों विधेयकों को मंगलवार को पारित कर दिया और राज्यसभा इन्हें बुधवार को पारित कर चुकी है। ऐसे में अब इन्हें राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘किसानों के बाद मजदूरों पर वार। गरीबों का शोषण, ‘मित्रों’ का पोषण। यही है बस मोदी जी का शासन।’ इन विधेयकों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार पर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कसा तंज

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘इस कठिन समय की मांग है कि किसी की नौकरी न जाए। सबकी आजीविका सुरक्षित रहे। भाजपा सरकार की प्राथमिकता देखिए। सरकार अब ऐसा कानून लाई है जिसमें कर्मचारियों को नौकरी से निकालना आसान हो गया है। वाह रे सरकार, आसान कर दिया अत्याचार।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here